Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में नदी किनारे तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बुलडोजर चला, सड़कें और बाउंड्रीवाल खुदवाईं

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर शहर के बाहर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के बाहरी क्षेत्र में नदी किनारे चल रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवाकर कई निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान एक साथ दो बुलडोजर चलाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन की यह कार्रवाई नवीन चौक से हरदोई रोड के बीच हो रही तीन अवैध प्लॉटिंग पर की गई। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बिना नक्शा और ले-आउट पास कराए ही भूखंडों की प्लॉटिंग कर बिक्री की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने पहले ही चेतावनी जारी की थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी होने पर सख्त कदम उठाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बीते शनिवार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए और बिना स्वीकृत ले-आउट के की जा रही किसी भी प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग जारी रहने पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी, जेई एम. के. मिश्रा और पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया और प्लॉटिंग करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी। जेई एम.के. मिश्रा ने बताया कि शहर और उसके आसपास अन्य जगहों पर हो रही प्लॉटिंग की भी जांच की जा रही है। यदि कहीं भी बिना अनुमति के प्लॉटिंग पाई गई तो वहां भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध प्लॉटिंग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले नक्शा और ले-आउट की स्वीकृति जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एत्मादपुर नगर पालिका में सभासदों ने चेयरमैन को बनाया बंधक:विकास कार्यों को लेकर किया प्रर्दशन, 30 मिनट तक पालिका कार्यालय बंद
    Next Article
    डीएम ने मोहम्मदाबाद तालाब का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, फेंसिंग और प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment