Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EX मुस्लिम को चाकू मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर:गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला किया था, छोटे भाई का पहले हो चुका एनकाउंटर

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया। एनकाउंटर इंदिरापुरम इलाके में हुआ। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम ने गुलफाम को ढेर किया। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने ढेर कर दिया। दरअसल, गाजियाबाद में 27 फरवरी की सुबह दोनों भाइयों ने मिलकर यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे थे। सलीम की हालत अभी भी सीरियस है। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। पहले 3 तस्वीरें देखिए 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- गुलफाम और उसके साथी के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। उच्च अधिकारियों को तुरंत इसके बारे में बताया गया। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए वसुंधरा बिजलीघर के सामने घेराबंदी की गई। रात में एक बाइक वहां आती दिखाई दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, बाइक रोकने की जगह उन्होंने दाईं ओर मोड़ दी। इसके बाद स्पीड तेज करके एलिवेटेड रोड के नीचे भागने लगे। इस पर स्वाट टीम ने उन दोनों का पीछा किया। उधर, मिट्टी के टीले की वजह से उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों बदमाश गिर गए। पुलिस को आते देख बदमाश फायरिंग करने लगे। गुलफाम और उसके साथी ने गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली हेड काॅन्स्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला और संदीप कुमार को लग गई। एडिशनल DCP ने बताया- ACP अमित सक्सेना, दरोगा पूरन सिंह और बॉबी सिंह सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। एक गोली स्वाट टीम प्रभारी अनिल कुमार के कान के पास से होकर गुजरी। इस घटना में वह बाल-बाल बचे। इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल भिजवाया गया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली गुलफाम को लगी, तो वह गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। घायल गुलफाम को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से आधार कार्ड मिले हैं। उसकी पहचान अमरोहा के रहने वाले गुलफाम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गाजियाबाद में अली हसन के मकान में किराए पर रह रहा था। अब जानिए क्या है पूरा मामला? इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे थे इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी थी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया था। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सांसद मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया था धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस बीच, भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। पिंकी चौधरी से घटना की जानकारी ली थी। यूट्यबर सलीम के बारे में जानिए- सलीम के यूट्यूब चैनल पर करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। सलीम अब तक 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। चैनल के बायो में उन्होंने लिख रहा है- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने के बाद तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है, जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से। आखिरी वीडियो हमले से एक दिन पहले यानी 26 फरवरी को अपलोड किया गया। सब्जेक्ट था- “नास्तिक होना क्या है?” वीडियो को अब तक करीब 13 हजार लोग देख चुके हैं। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी, पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान सैफी और गुलफाम का CCTV सामने आया है। वीडियो में दोनों भाई लोनी स्थित यूट्यूबर के घर के आसपास दिखाई दिए हैं। दोनों बाइक से भागते नजर आए। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी के किरायेदार फरमान इलाही की याचिका खारिज:हाईकोर्ट में दी थी सरकारी ध्वस्तीकरण को चुनौती, मकान जमींदोज किया जा चुका है
    Next Article
    धौरहरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुराल से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment