Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धौरहरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुराल से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। यह घटना मंगलवार की रात लगभग 8 बजे लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर मुरावन पुरवा पुलिस चौकी के पास टोल प्लाजा के निकट हुई। मृतक की पहचान धौरहरा ब्लॉक के अमेठी गांव निवासी 30 वर्षीय लाला कश्यप पुत्र हनुमान प्रसाद के रूप में हुई है। लाला अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर बाइक से अपने गांव नानपारा, धौरहरा लौट रहे थे। अचानक सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लाला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल लाला को धौरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. इमरान हाशमी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, चोटों की गंभीरता के कारण युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना मिलने पर धौरहरा थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह, तहसीलदार आदित्य विशाल और विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब साढ़े 11 बजे के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र सोनकर ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX मुस्लिम को चाकू मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर:गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला किया था, छोटे भाई का पहले हो चुका एनकाउंटर
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:उन्नाव में पिकअप डिवाइडर से टकराई, 10 फीट उछलकर गिरे लोग; पड़ोसी ने युवक के गर्दन पर ब्लेड मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment