Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EX मुस्लिम को चाकू मारने वाले दूसरे भाई का एनकाउंटर:गाजियाबाद में यूट्यूबर पर हमला करने वाले छोटे भाई को 48 घंटे पहले ढेर किया था

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया। एनकाउंटर इंदिरापुरम इलाके में हुआ। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम ने गुलफाम को ढेर किया। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने ढेर कर दिया। दरअसल, गाजियाबाद में 27 फरवरी की रात दोनों भाइयों ने मिलकर यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे थे। सलीम की हालत अभी भी सीरियस है। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- मंंगलवार रात बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे। जब स्वाट टीम और पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया, तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही को गोली लग गई। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश मारा गया। मारे गए बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली के रूप में हुई है। वह अमरोहा के सैद नगली का रहने वाला था। एडिशनल DCP ने बताया- एनकाउंटर के बाद गुलफाम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। इनके पास से एक आधार कार्ड, एक चाकू, तमंचा और पिस्टल बरामद हुई है। कुछ कारतूस भी मिले हैं। मौके से जो बाइक मिली है, उसकी जांच की जा रही है। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर 12 से ज्यादा गोलियां चलाईं। इससे पहले, 1 मार्च की रात गुलफाम के भाई जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसमें लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बचे थे। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी थी। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जीशान पर भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। अब जानिए क्या है मामला? इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे थे इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी थी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया था। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सांसद मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया था धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस बीच, भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। पिंकी चौधरी से घटना की जानकारी ली थी। यूट्यबर सलीम के बारे में जानिए- ------------------------ यह खबर भी पढ़ें एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी, पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान सैफी और गुलफाम का CCTV सामने आया है। वीडियो में दोनों भाई लोनी स्थित यूट्यूबर के घर के आसपास दिखाई दिए हैं। दोनों बाइक से भागते नजर आए। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बोगस कंपनी बनाकर 250 करोड़ का ट्रांजैक्शन:12वीं पास 2 युवक चला रहे थे गैंग, ई-रिक्शा चालक के खाते में 1.5 करोड़ फ्रीज
    Next Article
    महापौर के बेटे और इंस्पेक्टर के बीच तीखी झड़प, VIDEO:बोले- वकील को कोई हाथ नही लगाएगा, मेरे नाम मुकदमा लिखवा दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment