Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ex मुस्लिम के घर गूगल मैप से पहुंचे थे जीशान-गुलफाम:140 km तक CCTV देखकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची, अब मास्टरमाइंड की तलाश?

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मुस्लिम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि हमलावर सगे भाइयों जीशान और गुलफाम गूगल मैप के जरिए सलीम के दफ्तर पहुंचे। लोकेशन कंफर्म होने के बाद दोनों ने सलीम की गतिविधियों पर नजर रखी। दरअसल, सलीम (50) अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाते समय अक्सर अपने ऑफिस का पता और मोबाइल नंबर बताते थे। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने उनकी लोकेशन ट्रेस की। जीशान ने गूगल मैप की मदद से सलीम के ऑफिस का रास्ता खोजा। इसके बाद दोनों आरोपी सीधे उनके ऑफिस पहुंचे। एक-दो दिन रेकी की। सलीम की हर एक्टविटी को मॉनिटर किया। फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाईं। करीब 140 किलोमीटर तक के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तब जाकर दोनों आरोपियों के बारे में सुराग मिला। इससे पहले, 27 फरवरी को Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला हुआ था। शरीर पर चाकू के 14 घाव मिले। वे अभी दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दो ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन स्थिति नाजुक है। पुलिस ने दोनों हमलावर भाई जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मास्टरमाइंड की तलाश अब भी जारी है। दो भाइयों के एनकाउंटर के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर लोग सवाल उठने लगे। इसके बाद बुधवार को हमले का CCTV सामने आया, जिसमें दोनों भाइयों की बर्बरता दिख रही है। एक भाई कहता है- मारो, डरो मत। वारदात के बाद सीएम योगी ने खुद मामले पर संज्ञान लिया था। उन्होंने कहा था- दोषियों को बख्शेंगे नहीं। पहले पढ़िए जानलेवा हमले के बाद आरोपी कहां-कहां गए? 140 किमी तक CCTV में खंगाले गए सलीम के घर से पहले 2 मिनट रुके मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे अब सलीम पर अटैक का CCTV देखिए- अब वो पढ़िए, जो CCTV में दिखा- सलीम अभी कुछ खा-पी नहीं रहे, बेटा बोला- इलाज के लिए बहुत उधार ले चुके सलीम वास्तिक इस समय दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वे ICU में हैं। अभी बोल नहीं पा रहे हैं, न ही खाने-पी पा रहे हैं। गले पर जो चाकू लगे थे, डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की है। जबकि पेट में लगे चाकू से लिवर डैमेज होने पर हालत अभी खराब है। सलीम की पत्नी को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। आशंका है कि उन्हें भी जान का खतरा है। सलीम का इकलौता बेटा उस्मान रिश्तेदारों के साथ हॉस्पिटल में है। लेकिन, बेटे का कहना है कि मुझे पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे उस्मान का कहना है- हमारी आर्थिक स्थिति इस समय खराब है। एक लाख रुपए मेरठ के नेता अमित जानी ने इलाज के लिए दिए थे। करीब 3 से 4 लाख रुपए अभी तक खर्चा आ चुका है और बहुत पैसे उधार भी ले चुके हैं। जानिए गाजियाबाद पुलिस की जांच कहां तक पहुंची- 3 एंगल से मामले की पड़ताल हो रही पहली- सलीम वास्तिक पर हमले के पीछे का असली मास्टरमाइंड कोई और है। दूसरी- क्या सलीम वास्तिक की तरह इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले और भी यूट्यूबर इन लोगों के निशाने पर हैं। तीसरा- जीशान और गुलफाम किस संगठन के लिए काम कर रहे थे? दिल्ली के मौलाना के संपर्क में रहते थे जीशान और गुलफाम दिल्ली के एक मौलाना के संपर्क में रहते थे। पुलिस मान रही है कि दोनों को गाइडेंस मौलाना से मिल रही थी। जीशान के इंस्टाग्राम अकाउंट में वो मौलाना की तरह इस्लामिक स्पीच देता दिख रहा। यह भी सामने आया है कि सलीम वास्तिक के अटैक से पहले दोनों दिल्ली गए थे। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच जल्द मौलाना से पूछताछ कर सकती है। अब पूरी घटना को समझ लेते हैं… यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) दिल्ली के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। गाजियाबाद के लोनी इलाके में उनका एक और घर है। वहां से सलीम अपना ऑफिस चलाते हैं। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि पापा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी 2 युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। उस्मान ने बताया- पिता घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच दोनों बदमाश भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सलीम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी है। बेटे उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया था। FIR में 2 अज्ञात लोगों का जिक्र था। आरोप था कि इन लोगों ने ही उसके पिता सलीम की हत्या की साजिश रची थी। यूट्यूबर के बारे में भी जान लीजिए… अब जीशान और गुलफाम के बारे में भी जानिए- -------------------- ये खबर भी पढ़ें - कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्दिक को लगता था मां-बहन ने छुड़वा दी गर्लफ्रेंड:मुरादाबाद में इंजीनियर ने बहन को चाकू से 40 बार मारा; कमरे से किचन तक बिखरा खून
    Next Article
    घर से पढ़ाई करके क्रैक किया UPSC:पोस्ट मास्टर के बेटे ने ऑनलाइन स्टडी की, बलिया के 5 छात्रों की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment