Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्दिक को लगता था मां-बहन ने छुड़वा दी गर्लफ्रेंड:मुरादाबाद में इंजीनियर ने बहन को चाकू से 40 बार मारा; कमरे से किचन तक बिखरा खून

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में चाकू से गोदकर बहन की नृशंसता से हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त की दूर है। हार्दिक ने अपनी बहन पर चाकू से 40 बार मारा और मां पर भी चाकू से हमला किया था। जो इस समय जख्मी हालत में अस्पताल में मौत से जूझ रही है। इस हत्याकांड की ठीक-ठीक वजह तो हार्दिक के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन फिलहाल इतना पता चला है कि हार्दिक का पुणे की एक लड़की से अफेयर था। कुछ समय पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अस्पताल में भर्ती हार्दिक की मां नीलिमा ने पुलिस पूछताछ में बताया- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से ही हार्दिक गुस्सैल हो गया था। वो गर्लफ्रेंड से ही शादी की जिद पर अड़ा था। जबकि वो उसे छोड़कर जा चुकी थी। हार्दिक को कहीं न कहीं ये लगता था कि उसका ब्रेकअप हिमशिखा और मेरी वजह से हुआ है। इसलिए वो मुझसे और हिमशिखा से चिढ़ने लगा था। बात-बात पर हिमशिखा पर गुस्सा करता था। ये है पूरा मामला पति से अलगाव के बाद मुरादाबाद में रहने लगी थीं नीलिमा हिमशिखा और हार्दिक जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियर हैं और गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करते थे। करीब एक साल पहले हार्दिक की जॉब छूट गई थी। इसके बाद वह गुड़गांव में ही बहन के साथ रहकर यूट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा था। भाई-बहन गुड़गांव में रहते थे और मां नीलिमा मुरादाबाद में एक बीमा कंपनी में काम करती थी। वह बुद्धि विहार में किराए के मकान में रहती हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। पति से करीब 9 साल पहले अलगाव के बाद नीलिमा दोनों बच्चों को लेकर मुरादाबाद में रहने लगी थीं और यहीं जॉब शुरू कर दी थी। बच्चे पढ़ लिखकर गुड़गांव में नौकरी करने लगे। ऐसे में नीलिमा मुरादाबाद में अकेले रहती थीं। तीज-त्योहार पर बच्चे मुरादाबाद में मां से मिलने आते थे। 2 मार्च को ही भाई-बहन एक साथ कार से गुड़गांव से मुरादाबाद मां से मिलने और होली मनाने पहुंचे थे। नफरत में बहन पर चाकू से किए 40 वार हार्दिक का बेंगलुरु में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की भी गुड़गांव की एक कंपनी में जॉब करती थी। किसी वजह से हार्दिक का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप को लेकर हार्दिक अपनी बहन से इस कदर चिढ़ने लगा था कि उसने उसकी हत्या बेहद नृशसंता के साथ की। उसने हिमशिखा को घर में दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से करीब 40 वार किए। उसके पेट, सीने और गर्दन के अलावा शरीर के लगभग हर हिस्से पर चाकू के घाव हैं। कुल कितने घाव हैं यह पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन देखने से लग रहा है कि शरीर के हर हिस्से को चाकू से गोदा गया है। बता दें कि अभी हिमशिखा की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। क्योंकि हत्या के बाद से भाई फरार है और मां जख्मी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। पोस्टमार्टम से पहले पुलिस परिवार की सहमति भी लेगी। इसलिए बदायूं से उसकी फैमिली को बुलाया गया है। आज हिमशिखा की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम होगा। घर में किचन से लेकर कमरे तक खून ही खून घटनास्थल पर दोनों कमरों, आंगन और किचन तक खून बिखरा हुआ मिला है। पुलिस का अनुमान है कि हिमशिखा संभवत: किचन में काम कर रही थी, तभी उसके भाई हार्दिक ने उस पर चाकू से वार किया। भाई के हमले से बचने के लिए वो घर के दोनों कमरों में दौड़ी लेकिन बच नहीं सकी। दोनों कमरों और आंगन में बिखरा खून इस बात की गवाही दे रहा है कि हिमशिखा ने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की थी। हार्दिक की तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें बहन की नृशंसता से हत्या करने के बाद हार्दिक कार लेकर घर से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए मुरादाबाद के SSP सतपाल अंतिल ने पुलिस की 10 टीमों का गठन किया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह इन टीमों को लीड कर रहे हैं। पुलिस की टीमें हाईवे पर गले टोल बूथ के सीसीटीवी भी चेक कर रही हैं। इसके अलावा हार्दिक की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। हार्दिक की गिरफ्तारी से ही पता चलेगा असली मॉटिव एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि हार्दिक ने अपनी बहन और मां पर चाकू से हमला क्यों किया, इसका पता हार्दिक की अरेस्टिंग के बाद ही चलेगा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ……………. ये खबर भी पढ़ें - कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी:5 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 28 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे
    Next Article
    Ex मुस्लिम के घर गूगल मैप से पहुंचे थे जीशान-गुलफाम:140 km तक CCTV देखकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची, अब मास्टरमाइंड की तलाश?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment