Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाजिल्का में साइबर ठग गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार:तीन माह में 80 करोड़ रुपए ठगे, यूपी की कानपुर पुलिस पकड़कर साथ ले गई

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर से साइबर ठगों के एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले तीन महीनों में 80 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन कर चुका है। इन गिरफ्तारियों के बाद गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य भूमिगत हो गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नई आबादी निवासी करण कसेरा और गुलशन के रूप में हुई है। इस गिरोह के एक अन्य सदस्य को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीआरपी पोर्टल पर इस गिरोह के खिलाफ 600 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से 13 उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं। पांच आरोपियों का ​गिरोह, दो अभी फरार पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कुल पांच सदस्य शामिल हैं। कानपुर पुलिस द्वारा करण कसेरा और गुलशन को अबोहर से गिरफ्तार कर कानपुर ले जाया गया है। वहीं, गिरोह के दो अन्य आरोपी लिटिल मोंगा और एक अज्ञात व्यक्ति अभी भी फरार हैं। यह बात सामने आई है कि फाजिल्का जिले की स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग को इस गिरोह की करोड़ों रुपये की गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। इस बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कानपुर पुलिस ने किया है। ऑनलाइन गे​मिंग और फर्जी ट्रेडिंग के बहाने बनाते थे शिकार पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह गिरोह फर्जी ट्रेडिंग, ऑनलाइन प्रतिबंधित गेमिंग ऐप, डिजिटल अरेस्ट और व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लोगों से ठगी करता था। ठगी की गई रकम को ये आरोपी एक खाते से पांच अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देते थे, ताकि पैसों का पता न चल सके। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र के कुछ लोग ड्रग तस्करी, हथियारों की अवैध तस्करी और हनीट्रैप जैसी वारदातों में भी शामिल पाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ मॉकड्रिल:विभिन्न स्थानों पर हुआ जागरूकता अभियान, उपकरणों के उपयोग का हुआ प्रशिक्षण
    Next Article
    यूपी में जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली:स्मार्ट मीटर पर लगी रोक, कनेक्टशन कटने से पहले आएंगे 5 मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment