Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ मॉकड्रिल:विभिन्न स्थानों पर हुआ जागरूकता अभियान, उपकरणों के उपयोग का हुआ प्रशिक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में अग्निशमन विभाग ने "अग्नि सुरक्षा सप्ताह" के तहत जनपद हापुड़ में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा सहित विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया और लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जनपद के सभी अग्निशमन केंद्रों की इकाइयों ने मिलकर यह अभियान संचालित किया। मॉकड्रिल का आयोजन हापुड़ के स्मार्ट बाजार (गढ़ रोड), बीकानेर स्वीट (दिल्ली रोड), गढ़मुक्तेश्वर स्थित सिम्भावली डिस्टिलरी, पिलखुवा के CTA अपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड (इंडस्ट्री टेक्सटाइल्स सेंटर) तथा धौलाना रोड स्थित सुपरवा डेवलपर्स जैसे प्रमुख स्थानों पर किया गया। साथ ही, अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों और प्रबंधन को उपकरणों के सही संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि को कम करना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सभी संस्थानों के प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने भवनों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था पूर्ण और क्रियाशील रखें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। सीएफओ अजय शर्मा ने लोगों से अपील की कि किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी अग्निशमन केंद्र को सूचना दें। उन्होंने प्राप्त जानकारी को दूसरों तक भी पहुंचाने का आग्रह किया, जिससे व्यापक स्तर पर जागरूकता बढ़ सके और अग्नि दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रतिनिधिमंडल ने देवरिया का दौरा किया:पीड़ित परिवारों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया
    Next Article
    फाजिल्का में साइबर ठग गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार:तीन माह में 80 करोड़ रुपए ठगे, यूपी की कानपुर पुलिस पकड़कर साथ ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment