Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिक्की फ्लो लखनऊ ने यादगार शाम का आयोजन किया:होटल रेनेसां में सदस्यों को सम्मान और रोमांचक सत्र का अनुभव

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल रेनेसां में एक यादगार शाम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सदस्यों को आंतरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और जानी-मानी मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने 'हैकिंग द ह्यूमन ब्रेन' विषय पर एक रोमांचक सत्र प्रस्तुत किया। शाम की शुरुआत आंतरिक पुरस्कार वितरण से हुई, जिसमें चैप्टर के सदस्यों की उपलब्धियों को सराहा गया। बेस्ट हेल्थ कमिटी का अवॉर्ड अंबिका गुप्ता, प्रीति झुनझुनवाला और डॉ. अर्पिता आनंद को प्रदान किया गया। निवेदिता सिंह को बेस्ट सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड मिला, जबकि ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए श्रुति शांडिल्य को सम्मानित किया गया। लीडरशिप अवॉर्ड स्मृति गर्ग को दिया गया फ्लो फ्लैगशिप इवेंट अवॉर्ड आरुषि टंडन, शमा गुप्ता और मिताली ओसवाल को मिला। एक्सपीरिएंशियल लीडरशिप अवॉर्ड स्मृति गर्ग को दिया गया। बेस्ट इवेंट चेयर अवॉर्ड अदिति जग्गी रस्तोगी और रिया पंजाबी ने जीता। एमएसएमई श्रेणी में आनंदी अग्रवाल और स्निग्धा लाठ अग्रवाल को, तथा स्टार्टअप सेल के लिए ज्योति दीवान और प्रियंका टंडन को सम्मानित किया गया। ये सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि पूजा गर्ग ने प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन ज्योत्सना हबीबुल्ला, आरुषि टंडन, स्वाति वर्मा और विभा अग्रवाल को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जानी-मानी मेंटलिस्ट और लेखिका सुहानी शाह ने 'हैकिंग द ह्यूमन ब्रेन' विषय पर एक रोचक सत्र प्रस्तुत किया। 200 सदस्यों की मौजूदगी में उन्होंने दर्शकों का मन पढ़ा सुहानी शाह ने अपने अनोखे माइंड रीडिंग कौशल और मनोविज्ञान के मेल से दर्शकों को हैरान कर दिया। करीब 200 सदस्यों की मौजूदगी में उन्होंने दर्शकों से मन ही मन सवाल सोचने को कहा और पहले से लिखे जवाबों को सटीक साबित कर सभी को चौंका दिया। उनका यह प्रदर्शन कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।कार्यक्रम का समापन एक जादुई और यादगार माहौल में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासिक शिवरात्रि पर राजधानी में रुद्राभिषेक का आयोजन:श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान ने कराया भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक
    Next Article
    'कर्णभारम्' नाटक ने दर्शकों को भाव-विभोर किया:गोमती नगर में महाभारत के नायक कर्ण की गाथा का मंचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment