Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा: नशा करके प्लेन उड़ा रहा था पायलट:दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव; दावा- पायलट ने गांजा पिया था

    2 hours ago

    1

    0

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। टर्बुलेंस हादसे के बाद दिल्ली लैंडिंग पायलट का स्क्रीनिंग टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया था। इसके बाद एक कन्फर्मेटरी टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पायलट के दूसरे ड्रग टेस्ट में बात सामने आई है कि उसने गांजा पिया था। यह घटना 4 अगस्त को एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई थी। प्लेन फुकेट से दिल्ली आ रहा था। इसमें 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। इसके बाद दिल्ली में लैंडिंग हुई थी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने रविवार को कहा था कि इस घटना को ‘सीरियस इंसिडेंट’ के तौर पर दर्ज किया गया है और इसकी जांच AAIB कर रहा है। एअर इंडिया बोली- जांच जारी, बयान नहीं दे सकते एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना से जुड़े जांच निष्कर्षों या टिप्पणियों पर बयान नहीं दे सकती। एयरलाइन ने कहा कि AAIB प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “घटना की जांच जारी है, इसलिए एअर इंडिया जांच से जुड़े किसी पॉइंट पर बयान नहीं दे सकती। हम जरूरत के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देते रहेंगे।” एयरबस ने तकनीकी मदद देने की बात कही जांच के बीच एयरबस ने भी बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि वह ICAO Annex 13 के मुताबिक संबंधित जांच अधिकारियों को तकनीकी मदद दे रही है। एयरबस ने कहा, “हम एयरलाइन को लगातार सहयोग दे रहे हैं और जानकारी उपलब्ध होने पर आगे की जानकारी देंगे। जांच में मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी जा रही है।” AAIB की जांच के बीच मानक प्रक्रिया के तहत दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों का तय साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट भी कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- डस्टबिन पहनकर चुनाव लड़ रहा शख्स:चोरों से बचाने खेत में ₹5 लाख गाड़े, दीमक खा गई; गर्मी में तरबूज पकड़कर सो रहे लोग
    Next Article
    नशेड़ियों के VIDEO पर फंसने के बाद भज्जी का जवाब:कहा- इस मुद्दे को दबा नहीं सकते; AAP मंत्री ने कहा था- कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment