Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV:सहारनपुर में धुआं निकलने पर हुआ विवाद, फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे दबंग, मना करने पर हमला किया

    18 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, टायर से ऑयल निकालने की फैक्ट्री से होने वाले धुएं को लेकर दबंग ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मालिक से फैक्ट्री बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान (45) को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे सादिक को भी पीटा। आरोपी दोनों को अधमरा छोड़कर भाग गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी अरबीन की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर गंगोह थाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ है। फैक्ट्री को प्रशासन और प्रदूषण विभाग से चलाने की अनुमति मिली थी। 2 तस्वीरें देखिए- घायल भतीजे की जुबानी, पढ़िए पूरी घटना अरबीन चौहान शामली जिले के मन्नामाजरा के रहने वाले थे। उनके भतीजे सादिक ने बताया, “ सहारनपुर के सलारपुरा में मौसा की टायर से ऑयल निकालने की फैक्ट्री है। शुक्रवार रात मौसा के साथ मैं भी फैक्ट्री में था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और फैक्ट्री के अंदर घुस गए। उनमें नीरज और उसका भाई भी था। उन्होंने कर्मचारियों से फैक्ट्री बंद करने को कहा। कर्मचारियों ने मना किया तो उनसे गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौसा और मैं वहां पहुंचे। मौसा को देखते ही वह लोग उन्हें गाली देने लगे। कहा कि फैक्ट्री से धुआं निकलता है, जिससे गांव में प्रदूषण फैल रहा है। इसलिए फैक्ट्री नहीं चलने देंगे। इसे तुरंत बंद कर दो। मौसा ने मना कर दिया तो आरोपी उन्हें फैक्ट्री से खींचकर बाहर ले आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी पीटा।” 5 साल पहले खोली थी फैक्ट्री कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक के परिजनों को फोन कर सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजन फैक्ट्री पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। वहां अरबीन चौहान की मौत हो गई। भतीजे सादिक का इलाज चल रहा है। 5 साल पहले डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से फैक्ट्री खोली थी। 10 बीघा में फैली फैक्ट्री गांव से 300 मीटर दूर है। ग्रामीण 2 साल से फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं की शिकायत कर रहे थे। जब भी वे मालिक के पास जाते, वह परमिशन लेटर दिखाकर उन्हें लौटा देते थे। आरोपी बोला- मैं निर्दोष हूं हत्याकांड का मुख्य आरोपी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया-टायर फैक्ट्री से रोज धुंआ निकलता है। इससे कैंसर फैलने का डर है। इसको लेकर गांव के लोग कई बार फैक्ट्री मालिक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान दिया। शुक्रवार को मैं और गांव के करीब 20 लोग फैक्ट्री मालिक से मिलने गए थे। उनसे फैक्ट्री को लेकर बातचीत करने वाले थे लेकिन उन्होंने देखते ही गेट बंद करा दिया। जब हम लोगों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया तो अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मुझे और मेरे भाई और गांव के लोगों को मारा। मैं लोगों को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन हमारे साथ मारपीट की गई। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। मेरी कोई गलती नहीं है। मैं निर्दोष हूं। भतीजा बोला- रंगदारी न देने के कारण हुई चाचा की हत्या अरबीन चौहान के दूसरे भतीजे फुरकान चौधरी ने बताया- चाचा ने करीब दो साल पहले फैक्ट्री लगाई थी। कुछ लोग उनसे रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने मना कर दिया था। इसी के चलते उनकी हत्या हुई है। फैक्ट्री से अगर किसी को कोई शिकायत थी तो प्रशासन के पास जाना चाहिए था। रात में हथियार लेकर 20-25 लोगों को आना और तोड़फोड़ करना सही नहीं है। उनके हमले में मेरे चाचा की मौत हुई है। हमारी पुलिस से मांग है कि सभी आरोपी पकड़े जाए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया- फैक्ट्री से धुआं निकलने को लेकर गांव के लोगों का फैक्ट्री मालिक से विवाद हुआ था। उनके बीच मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में टावर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी:युवती ने 2 घंटे हंगामा किया, बोली- 5 साल से प्यार करती हूं, इसी से शादी करूंगी
    Next Article
    प्रयागराज में घी, पनीर, सिंघाड़ा आटे के 6 सैंपल लिए:नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, जांच के लिए लैब भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment