Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा का अंतिम चरण शुरू:19 केंद्रों पर 16,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा सोमवार को तीसरे और अंतिम दिन शुरू हो गई। जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 16,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 8,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग से गुजरना पड़ रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे गए हैं। परीक्षार्थियों को तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर के कुछ अधिकारियों को आरक्षित वर्ग में रखा गया है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से स्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इनमें 21 वर्ष से अधिक आयु के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाई गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। सुबह से ही तेज धूप को देखते हुए, दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए हर परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में साक्षी महाराज बोले- 'जब जागे तभी सवेरा':AAP नेताओं के BJP में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया
    Next Article
    फिलिस्तीन के राजदूत आज रामपुर पहुंचेंगे:नूर महल में होगा भव्य स्वागत, सांस्कृतिक और शैक्षिक विषयों पर करेंगे संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment