Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बसंत-उत्सव का शुभारंभ आज:अध्यक्ष कमलेश डी-पटेल पहुंचे, हजारों साधक होंगे शामिल, 2 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में गुरुवार को बसंत उत्सव का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल 'दाजी' के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। 12 फरवरी से शुरू होने वाला यह उत्सव 2 मार्च तक पांच चरणों में चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों साधक शामिल होंगे। अध्यक्ष कमलेश डी पटेल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आश्रम पहुंचे। यहां बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, ए के गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमिता चंद्रा, बाबूजी के प्रपौत्र विनीत चंद्रा, सुयश सिन्हा, सुमन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौमेंद्र त्यागी सहित सैकड़ों अभ्यासियों और बच्चों ने फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। 3 तस्वीरें देखिए… दाजी के आगमन के बाद उन्होंने पूरे आश्रम का निरीक्षण किया। बुधवार से ही साधकों का भी आश्रम में आना शुरू हो गया। जिसमें कई साधक विदेशी भी हैं। बुधवार शाम को दाजी ने आश्रम में उपस्थित अभ्यासियों को ध्यान कराया। इस 20 दिवसीय बसंत उत्सव में सहभागिता के लिए देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशों से भी हजारों अभ्यासी शाहजहांपुर आश्रम पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पांच चरणों में होने वाले उत्सव में 20 से 25 हजार साधक पहुंचेंगे। बसंत उत्सव के लिए अभ्यासियों के आने का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू हो गया था, जो बुधवार देर रात तक जारी रहा। रेलवे और बस स्टेशन से मिशन के स्वयंसेवकों ने बसों द्वारा अभ्यासियों को आश्रम तक पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्लैट के बाहर रखे सामान में आग लगी:ग्रेटर नोएडा में एक सप्ताह में चार घटनाएं, लोगों में दहशत
    Next Article
    सड़क का 10 मीटर गड्‌ढा अब 50 मीटर हुआ:कानपुर में 22 दिन से बदहाली, मेयर ने कहा था- 15 दिनों में काम पूरा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment