Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन नहीं चलाती थीं, सामने ही मिलतीं:3 साल बड़ी दोस्त की शादी पर उदास हुई शशि, लखनऊ में प्रॉमिस डे पर दोनों की मौत

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के मलिहाबाद में दिलावरनगर रेलवे स्टेशन और बेलवा फाटक के बीच 11 फरवरी को प्रॉमिस डे की सुबह दो लड़कियों की डेडबॉडी मिली। कहा जा रहा है दोनों ने सुसाइड किया। घरवालों के अनुसार, दोनों फोन तक नहीं चलाती थीं। हमेशा साथ रहती थीं। एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाती थीं। दोनों की उम्र में 3 साल का अंतर था। 6 महीने पहले बड़ी वाली की शादी कर दी गई तो छोटी वाली दोस्त उदास रहने लगी। 11 फरवरी की सुबह शादीशुदा दोस्त मायके आई। वह अपनी दोस्त से ऐसे मिली जैसे कई साल बाद मिली हो। कुछ ही देर में दोनों गांव के बाहर निकलीं और उनकी डेडबॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली। घटना मनकौटी के राजाखेड़ा गांव के पास की है। गांव की नीतू (23) और उसकी सहेली शशि (20) दोनों में गहरी दोस्ती थी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने गांव पहुंचकर लड़कियों के परिजनों और गांववालों से बात की जिसमें कई बातें निकलकर आईं। पढ़िए यह रिपोर्ट… 11 फरवरी को क्या हुआ था जानिए परिजनों के मुताबिक, नीतू की शादी छह माह पहले उन्नाव जनपद के औरास क्षेत्र के धनैया खेड़ा निवासी ईशू से हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने देवर के साथ मायके आई थीं। पिता बुद्धा ने बताया कि घर पहुंचने के बाद नीतू अपनी सहेली शशि से मिलने गई थी। दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक की ओर चली गईं और वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गईं। गहरे दोस्त थे शशि और नीतू मलिहाबाद के एसीपी सुजीत दुबे ने बताया- नीतू और शशि के बीच बचपन से गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ रहती थीं। शादी के बाद भी नीतू का मायके आना-जाना बना रहता था। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। नीतू के देवर ने बताया कि नीतू ने पिता से मिलने की इच्छा जताई थी, जिस पर वह उन्हें गांव लेकर आए थे। नीतू के पति ईशू दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद गांव में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सुबह दोनों को रेलवे लाइन की ओर हाथ में हाथ डाले जाते देखा गया था। करीब एक घंटे बाद उनकी मौत की खबर आई। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों सहेलियां एक-दूसरे से बेहद जुड़ी हुई थीं और अलगाव की स्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। हालांकि, पुलिस ने इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने की बात कही है। शशि गुमसुम रहने लगी थी बताया जाता है कि नीतू की शादी के बाद से शशि कुछ गुमसुम रहने लगी थी। शशि की शादी भी एक वर्ष पूर्व तय हुई थी, लेकिन गोद भराई के बाद वह रिश्ता टूट गया था। शशि के परिवार में पिता अशर्फी लाल, बहन पूना और भाई राजकुमार, विनोद, मनीष, विकास व अवधेश हैं। वहीं नीतू के परिवार में पिता बुद्धा, भाई नरेश और बहनें अनीता और मीरा हैं। शशि ने हाईस्कूल और नीतू ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए परिजनों ने क्या कहा… बचपन की दोस्ती, साथ पढ़ाई की शशि के भाई अवधेश ने बताया- नीतू इंटर पास थी, जबकि शशि ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजी थीं। साथ में पढ़ाई की, त्योहार मनाए, शादियों में साथ गईं। शादी से पहले रोज मिलती जुलती थीं। शशि की शादी एक जगह तय हुई थी, लेकिन 4-5 महीने पहले रिश्ता टूट गया था। इसके बाद भी उसने कभी तनाव या परेशानी जाहिर नहीं की। न सोशल मीडिया, न फोन की लत दोनों के सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं थे। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए करती थीं। न किसी से संदिग्ध चैट की जानकारी है, न किसी अज्ञात संपर्क की। ऐसे में सोशल मीडिया ट्रैप या ऑनलाइन दबाव की आशंका भी नहीं है। भाई अवधेश बोले- बहन से बात हुई थी अवधेश ने बताया- वह बाहर काम करता है। कल ही घर लौटा था। उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। घर में दो भाई और एक बहन हैं, लेकिन किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि शशि की अन्य सहेलियों को भी किसी तरह की परेशानी या तनाव की जानकारी नहीं थी। दादी उर्मिला बोलीं- कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया शशि की दादी उर्मिला ने बताया- शशि उनकी पोती थी। रोज उनसे मुलाकात होती थी। कभी भी शशि ने किसी प्रकार की परेशानी या तनाव की बात साझा नहीं की। दोनों लड़कियां स्वभाव से बेहद अच्छी थीं। वे अक्सर एक-दूसरे से मिलती-जुलती थीं। साथ में ही कहीं आती-जाती थीं। घटना से एक दिन पहले भी उनकी शशि से बातचीत हुई थी। उस समय वह घर पर खाना बना रही थी। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि दोनों कोई ऐसा कदम उठा लेंगी। दोनों के साथ अनहोनी हुई गांव के रहने वाले ईश्वरी ने बताया- घर पर था, तभी घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां दोनों के शव पड़े हुए थे। यह दृश्य देखकर मेरे होश उड़ गए। दोनों बचपन की दोस्त थीं। उनके बीच किसी तरह का झगड़ा या मनमुटाव नहीं था। गांव में दोनों आपस में सामान्य रूप से मिलती-जुलती थीं। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दोनों अक्सर अपनी मां के साथ खेत जाया करते थे। उनकी दिनचर्या सामान्य थी और किसी अनहोनी की आशंका कभी नहीं लगी। श्यामू ने कहा कि इस घटना के पीछे उन्हें कोई वजह नजर नहीं आती। आखिर क्या हुआ, यह तो ईश्वर ही जान सकता है। गांव में तरह-तरह की चर्चा दोनों सहेलियों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बचपन की गहरी दोस्ती, सामान्य पारिवारिक माहौल और कोई स्पष्ट कारण सामने न आने से यह मामला पहेली बन गया है। ग्रामीणों और कुछ परिजनों ने आशंका जताई कि कहीं किसी ने दोनों को ब्लैकमेल तो नहीं किया? हालांकि इस संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। घर में किसी को भी उनके रिश्ते को लेकर किसी असामान्य स्थिति या विवाद का संदेह नहीं है। गांव के लोगों के मुताबिक दोनों की दोस्ती सामान्य थी और वे अक्सर अपनी माताओं के साथ खेत जाया करती थीं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, जो तय करेगी कि यह महज हादसा था या किसी दबाव और भय ने दो जिंदगियां निगल लीं। ……………………………… संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में साथ निकलीं सहेलियां हाथ पकड़कर ट्रेन से कटीं:एक लड़की की 6 महीने पहले शादी हुई थी; दोनों अलग नहीं रहता चाहती लखनऊ में दो सहेलियों की ट्रेन से कटी हुई लाश मिली। दोनों की डेडबॉडी अगल-बगल पड़ी थीं। इनमें से एक लड़की की 6 महीने पहले शादी हुई थी। वह बुधवार सुबह ही मायके आई थी। घटना रहीमाबाद क्षेत्र स्थित मनकोटी गांव के बेलवा फाटक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:शनिवार से रविवार रात तक रहेगा मार्ग परिवर्तित, पार्किग स्थल बनाये गये, हेल्पलाइन नम्बर जारी
    Next Article
    बैंक मैनेजर पर पूर्व महिला-कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया:बोली- तंग आकर रिजाइन किया, ‘ठाकुर हूं’ विवाद केस की जांच मिशन शक्ति करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment