Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक मैनेजर पर पूर्व महिला-कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया:बोली- तंग आकर रिजाइन किया, ‘ठाकुर हूं’ विवाद केस की जांच मिशन शक्ति करेगी

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आस्था सिंह भदौरिया और ब्राह्मण समाज से पूर्व महिला कर्मचारी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी। पूर्व बैंक कर्मी महिला ने बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमित सिंह मुझे देर तक रोकते थे। एक्स्ट्रा काम करवाते थे। लेट होने पर कहते थे कि मैं घर छोड़ दूंगा… मैनेजर की इन्हीं हरकतों की वजह से मैंने रिजाइन दिया। घटना वाले दिन क्लस्टर हेड भी वहां पर थे। मेरे और मेरे पति के साथ बैंक में अभद्रता हुई पूर्व महिला कर्मी ने कहा- अपने पति के साथ तहरीर देने पहुंची पूर्व बैंक कर्मी ने बताया- छह जनवरी को मैं रिजाइन देने के लिए गई थी। तभी वहां की कर्मचारी आस्था सिंह ने गालियां दी और लैपटॉप उठाकर मारने की कोशिश की। यह मामला ठाकुर और ब्राह्मण जाति का नहीं है। मेरी शिकायत मेरे और मेरे पति के साथ हुई अभद्रता से है। मिशन शक्ति केंद्र करेगी जांच दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने विवाद की जांच अब मिशन श​क्ति केंद्र की टीम को सौंपी है। अ​धिकारियों ने पूरा मामला केंद्र की प्रभारी वंदना को सौंपने का निर्देश दिया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने दोनों तहरीर मिशन श​क्ति केंद्र की टीम को सौंप दिया। अब जांच टीम सोमवार को बैंक में जाकर जांच करेगी। केंद्र प्रभारी को दी गई तहरीर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि निजी बैंक की महिला कर्मियों के बीच का विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। दोनों ओर से आई तहरीर पर जांच मिशन श​क्ति केंद्र से कराई जा रही है। दोनों तहरीर केंद्र की प्रभारी को दे दी गई है। जानिए विवाद क्या था 8 फरवरी को HDFC बैंक पनकी ब्रांच की एक महिला कर्मचारी आस्था सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला ‘मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…’ कहकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। अगले दिन उनका दूसरा वीडियो आया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना की वास्तविकता बताई। बताया कि वीडियो छह जनवरी का है जिसे आठ फरवरी को वायरल किया गया है। उनके साथ अभद्रता हुई थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। उनके वीडियो के बाद बिठूर निवासी दूसरी ब्राह्मण महिला बैंक कर्मी ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा- बैंक में मेरे पति और मेरे साथ अभद्रता की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोन नहीं चलाती थीं, सामने ही मिलतीं:3 साल बड़ी दोस्त की शादी पर उदास हुई शशि, लखनऊ में प्रॉमिस डे पर दोनों की मौत
    Next Article
    राममंदिर में गूंजेगी नगाड़ा, तुरही, शंख, बांसुरी, शृंग की ध्वनि:21 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा रामार्चनम कार्यक्रम, एक विशेष धुन तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment