Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:ममेरे भाई को मैसेज किया सबका ख्याल रखना, काम को लेकर दबाव में था

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र से एक शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक वह काम को लेकर दबाव में थे। सोमवार को पत्नी से नाश्ता बनाकर रखने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। भौली बख्शी का तालाब निवासी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उनका भांजा दिलीप कुमार सिंह उर्फ दीपू (46) पुत्र छत्रपाल सिंह, मूल निवासी ग्राम परसिया पोस्ट लाखन थाना खम्भरिया जनपद बीरी का रहने वाला है। वह मौजूदा समय मे भौली-2 में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है और मकान नंबर 3/550, जानकीपुरम विस्तार (सेंट्रल अकादमी के पीछे) लखनऊ में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दिलीप घर से पैदल यह कहकर निकले कि नाश्ता तैयार करो, अभी आकर नाश्ता करेंगे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी दीपिका सिंह ने फोन मिलाया। फोन की घंटी गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई और कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामा के लड़के को मैसेज किया दिलीप सिंह ने अपने मेरे भाई को मैसेज किया। उन्होंने लिखा भाई मैं तुम्हारा कर्जदार बड़ा भाई मामा मामी का ख्याल रखना। हमारे भी माता-पिता हैं। पिंकू गाय जरूर रखना मामा मामी चाहे जितना गुस्सा करें। पिंकू काम का प्रेशर बहुत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेरी करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत:चित्रकूट में अस्पताल गेट से टकराया, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    रोटी थूक प्रकरण, सांसद सुमन पहुंचे हाथरस:होटल स्वामी के बेटे का कराया मेडिकल, विहिप बोली- जिले में चल रहा थूक जेहाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment