Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फॉर्च्यूनर सवारों ने महिला को सरेराह पीटा:प्रयागराज में सड़क पर हंगामा, पीड़ता बोली- कार में खींचने की कोशिश की

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सरायइनायत में सरेराह फॉर्च्यूनर से आए लोगों और एक 30 साल की महिला के बीच मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला का आरोप है कि उसे कार में खींचने की कोशिश की गई। विरोध पर मारापीटा गया। इससे पहले उसके एक साथी की भी पिटाई की गई। उधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन का विवाद है। इसी को लेकर मारपीट हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। अस्पताल में काम करती है महिला मूल रूप से फूलपुर की रहने वाली है और मौजूदा समय में हनुमानगंज में रहती है। वह एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसने आरोप लगाया, मेरा परिचित अभिषेक बेली अस्पताल में काम करता है। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब वह घर लौट रहा था और इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने जबरन रोक लिया। डराया-धमकाया और फिर उसके जरिए कॉल कर उसे हनुमानगंज बाजार बुलवाया। दो कार से आए थे वह चार बजे के करीब हनुमानगंज बाजार पहुंची तो वहां एक सफेद फॉर्च्यूनर और काले रंग की फ्रॉन्क्स कार से कुछ लोग मौजूद थे। उन लोगों ने उसे फॉर्च्यूनर में खींचने की कोशिश की। विरोध पर मारा पीटा। यह देख साथी अभिषेक ने किसी तरह उसे बचाया। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। महिला का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बोली-पहले कर चुका है छेड़खानी उसका यह भी आरोप है कि कार में खींचने व मारपीट करने वाला झूंसी का एक क्लीनिक संचालक है जिसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। वह आरोपी की क्लीनिक में पहले काम करती थी जहां उसने छेड़छाड़ की थी। इस पर उसने क्लीनिक छोड़ दिया। डीसीपी बोले उधर इस मामले में डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया, दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। प्रारंभिक रूप से यह बात सामने आई है कि इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष इकट्‌ठा हुए थे। वहां उनके बीच मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। फॉर्च्यूनर में खींचने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर ने सीतापुर को हराकर फुटबॉल मैच जीता:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, 5 दिन चलेगी
    Next Article
    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी:आम के पेड़ से लटकता मिला शव, पत्नी से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment