Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कभी-कभी तो लगता है अपुन इच भगवान हैं! ट्रंप की भविष्यवाणी पर US कर लेता यकीन तो कभी नहीं होता 9/11?

    3 hours from now

    1

    0

    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के  गणेश गायतोंडे का किरदार तो आप सभी को याद होगा। सर्वोच्चता और अपने आप को सब कुछ मान लेने के भाव को दर्शाते हुए उसका एक डॉयलाग भी खूब फेमस हुआ था जब वो कहते हैं कि कभी-कभी लगता है, अपुन इच भगवान है। फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस की तरफ से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर सोने का मुकुट सजा होता है और चेहरे पर किसी सम्राट जैसी मुग्ध मुस्कान। तस्वीर के कैप्शन में लिखा होता है लॉग लिव द किग। ये तस्वीर कोई मजाक नहीं थी बल्कि इसके पहले अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने खुद को किंग कहा था और फिर वो उसी किरदार में जीने भी लगे। गले में है एक लाल टाई, इस्त्री किए हुए कपड़े, मंद-मंद चाल, आवेश में फैसले लेने की कुव्वत, गलती करके न मानने की मूल इंसानी स्वभाव, मुकर जाने की अदा, झूठ बोलने का हुनर, गंभीरता से कोसों दूर और खुद से मोहब्बत करने वाला 'लस्ट फॉर लाइफ' से भरा किरदार। वो जो अमेरिका को बचाना चाहता है। अमेरिकी बचना नहीं चाहते फिर भी वो कहते हैं कि मैं आपको बचाकर रहूंगा। आपको ग्रेट बनाकर ही रहूंगा। डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दुनिया ये समझ ही नहीं पा रही है कि इसका करे क्या? ये सवेरे कुछ बोलता है, शाम को कुछ सोचता है औऱ रात को कुछ और ही करता है। इसके सोचने, समझने और कहने व करने में कोई कनेक्शन नहीं है। इसे भी पढ़ें: अपनी पुरानी गलतियों की वजह से अब ट्रंप NATO को दोबारा खड़ा नहीं कर पाएंगे, हॉर्मुज का कंट्रोल अब भारत संभालेगा?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैंने भविष्यवाणी की थी कि ओसामा बिन लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को गिरा देगा। मैंने यह भविष्यवाणी उसके ऐसा करने से एक साल पहले की थी। मैंने कहा था, उसे पकड़ो, वह एक खतरनाक आदमी है। मैंने एक बार उसका इंटरव्यू देखा था। ठीक एक साल पहले, मैंने यह बात एक किताब में लिखी थी। आप वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के गिरने से लगभग एक साल पहले की घटना भी देख सकते हैं। राष्ट्रपति क्लिंटन ने वास्तव में उस पर निशाना साधा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। दुर्भाग्य से, मैं इसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहरा रहा हूँ। और अंततः उसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को गिरा दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर धावा बोलने और उसके सिर में गोली मारने वाले अमेरिकी नेवी सील के जवान थे। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि 2001 में अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स पर हमले से एक साल पहले ही उन्होंने लादेन के बारे में चेतावनी दी थी।इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: क्या परमाणु हमला करेगा इजराइल? Donald Trump के बयान से दुनिया में हलचलमई 2011 में अमेरिकी नेवी सील ने एक अभियान में लादेन को मार गिराया था, जो पाकिस्तान के एबटाबाद में एक मकान में छिपा हुआ था। यह कार्रवाई तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में की गयी थी.। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के आलोचक रहे ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका, अफगानिस्तान में आसानी से जीत जाता. हम हर युद्ध आसानी से जीत सकते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और 'कब्जे' के दिए संकेत
    Next Article
    किसी भी उम्र का बच्चा गोद लेने पर मातृत्व अवकाश:अभी उम्र 3 महीने से कम होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट बोला- पितृत्व अवकाश पर भी कानून बने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment