Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया:स्वच्छता सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां मिल रही हैं और उपचार भी संतोषजनक है। जिलाधिकारी ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, अनुशासन और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रखने को कहा। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का अभिन्न हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य आमजन को बेहतर इलाज और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिलापट्ट मामले में भाजपा विधायक पर हमलावर हुए विनय शंकर:बिना नाम लिए शिखंडी कहा; FIR कराने वाले पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    Next Article
    कानपुर टेनरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, दमकल ने 25 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment