Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर टेनरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग:कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, दमकल ने 25 मिनट में पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित ओरिएंटल टेनरी में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी, जहां केमिकल और चमड़ा रखा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जाजमऊ की नई चुंगी स्थित ओरिएंटल टेनरी में हुई। आग लगने के समय स्प्रे डिपार्टमेंट में 4-5 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपटें देखकर सभी कर्मचारी अपनी जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकल गए। टेनरी के कर्मचारियों ने शुरुआत में आग बुझाने वाले उपकरणों से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। ओरिएंटल टेनरी के मालिक मोहम्मद मुदस्सिर उर्फ बाबू ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी थी। उन्होंने पुष्टि की कि डिपार्टमेंट में केमिकल भी रखा था। हालांकि, उन्होंने राहत की बात कही कि इस घटना में किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने से स्प्रे डिपार्टमेंट में रखा चमड़ा धूं-धूं कर जलने लगा, जिससे भारी मात्रा में दमघोटू धुआं फैल गया। टेनरी परिसर में फैले इस धुएं के कारण कर्मचारियों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि कंट्रोल रूम से जाजमऊ स्थित ओरिएंटल टेनरी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी के साथ टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। उन्होंने भी पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और नुकसान का आकलन अभी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया:स्वच्छता सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    लेखपाल पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप:शामली में पीड़ित ने डीएम से की शिकायत, जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment