Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में करोड़ों की सौगात पर फिरा पानी:अब मयूर वन चेतना केंद्र का एयरपोर्ट में होगा विलय, सीएम योगी ने किया था लोकार्पण

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। शहर का प्रमुख पिकनिक स्पॉट 'मयूर वन चेतना केंद्र' अब इतिहास बनने जा रहा है। बरेली एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए इस हरे-भरे केंद्र का अस्तित्व खत्म कर इसे एयरपोर्ट में मिला दिया जाएगा। विडंबना यह है कि जिस केंद्र के सौंदर्यीकरण पर 1 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च किए गए थे, अब उसे ही ध्वस्त करने की तैयारी है। 141 किसानों की जमीन और 54 करोड़ का मुआवजा एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए 28.5 एकड़ जमीन पर विस्तार कार्य होना है। इसके लिए मुड़िया अहमदनगर और चावर गांव के 141 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। प्रशासन ने मुआवजे के तौर पर 53,85,88,426 रुपये की भारी-भरकम राशि निर्धारित की है। इसी अधिग्रहण की जद में वन विभाग का यह एक हेक्टेयर में फैला केंद्र भी आ गया है, जहां पीपल, आम, जामुन और सागौन के बेशकीमती पुराने पेड़ खड़े हैं। सीएम ने किया था लोकार्पण, अब पेड़ों की गिनती शुरू इस पार्क का कायाकल्प वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की पहल पर किया गया था। बरेली विकास प्राधिकरण ने 2022 में इसकी चाहरदीवारी और सौंदर्यकरण पर करोड़ों खर्च किए, जिसका लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 दिसंबर 2022 को किया था। महज तीन साल के भीतर ही अब यहां के पेड़ों को कटवाने और निर्माण ढहाने के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीबीगंज में 'नगर वन' बनेगा नया ठिकाना मयूर वन के खत्म होने से शहरवासियों के पास पिकनिक का विकल्प नहीं बचेगा। इसकी भरपाई के लिए अब सीबीगंज में 'नगर वन' विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की डीपीआर (DPR) तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी वित्तीय वर्ष में बजट को मंजूरी मिल जाएगी, ताकि शहर को नया प्राकृतिक ऑक्सीजन हब मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी IPS बन डेढ़ करोड़ की ठगी:साहिबाबाद में आठ युवकों को बनाया शिकार
    Next Article
    पोते ने दादा के गले पर किया चाकू से वार:महराजगंज में संपत्ति को लेकर था विवाद, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment