Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख की ठगी-4 गिरफ्तार:आजमगढ़ में क्रेटा कार से जा रहे थे आरोपी, पुलिस चेकिंग में दबोचे गए

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी खतौनी के जरिए 35 लाख रुपए की जमीन की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सोमनाथ सेठ के खिलाफ पहले से 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद की है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 24 जुलाई को पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान थाना अतरौलिया में दर्ज ठगी के मुकदमे से जुड़े आरोपियों के बारे में सूचना मिली। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर उसमें सवार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फर्जी दस्तावेज दिखाकर लेते थे रुपये पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी और कूटरचित खतौनी दिखाकर लोगों को जमीन बेचने का झांसा देते थे। भरोसा जीतने के बाद बैंक खाते में RTGS और नकद के जरिए रकम ले लेते थे। इसके बाद न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही पैसा लौटाते थे। रुपये मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी देते थे। चार आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे इस मामले में पीड़ित दुर्गेश कुमार पांडे की शिकायत पर अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमनाथ सेठ, सुधीर सेठ, इंद्रभूषण सेठ और मुन्नीलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में छात्रों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान:ईशन नदी पुल पर जुटे कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    कैमरामैन से शादी करने वाली एक बहन नाबालिग:बाल कल्याण समिति ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, रील वाले पति से तीन बहनों ने की थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment