Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैमरामैन से शादी करने वाली एक बहन नाबालिग:बाल कल्याण समिति ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, रील वाले पति से तीन बहनों ने की थी शादी

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में तीन बहनों का एक युवक से शादी करने का मामला सुर्खियों में बना है। तीन बहनों में सबसे छोटी बहन के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा था। इस पर तीनों बहनों ने वीडियो बनाकर सफाई भी दी थी। उनका कहना था कि लड़की बालिग है। अब बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। मार्कशीट में लड़की की उम्र 15 साल निकली है। बता दें कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20), देविका (19 साल) और संतोष कुमारी उर्फ छवि (18 साल) बहनें हैं। तीनों इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है। पहले वीडियो में पति बना फिर असली में श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली। तीनों दुल्हनों की मांग में भरा था सिंदूर मंदिर में कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया। इसमें कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है। माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की तीनों बहनों ने कहा- हम लोगों ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन अब वो भी राजी हैं। कुछ हिंदूवादी संगठन सवाल उठा रहे हैं। तो हमारी शादी सनातन के खिलाफ कैसे है? राजा दशरथ भी तो हिंदू थे। उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। हम गलत कैसे हो सकते हैं? अगर हम अपराधी हैं तो वे भी गलत थे। शादी के बाद से ससुराल में रह रहा विकास बता दें कि अलका बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि देविका और संतोष ने 12वीं पास की है। पिता रमेश किसान हैं। विकास ने इसी साल 12वीं पास किया है। वह अब एलएलबी करना चाहता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। शादी के बाद ये चारों लोग एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं। हिंदूवादी संगठन भी जता चुके हैं आपत्ति शादी के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है। पहले हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इस पर लड़कियों ने वीडियो बनाकर जवाब दिया था। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों से करीब 3 घंटे पूछताछ की थी। अब CWC ने इसका संज्ञान लिया है। तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, संतोष कुमारी उर्फ छवि की उम्र 15 साल है। आरोप है कि नाबालिग होने के बावजूद युवक ने उसके साथ भी विवाह की रस्में निभाईं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हसनपुर पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। घर वालों ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख की ठगी-4 गिरफ्तार:आजमगढ़ में क्रेटा कार से जा रहे थे आरोपी, पुलिस चेकिंग में दबोचे गए
    Next Article
    कांग्रेस नेता की कार तोड़ी, कार्रवाई न होने पर नाराज:कोतवाली पहुंचीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment