Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोज पप्पू हत्याकांड: एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई:7 मार्च को अगली सुनवाई, पूर्व सांसद रिजवान जहीर भी आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की अदालत में मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को निर्धारित की गई है। फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या 4 जनवरी 2022 की रात जरवा मार्ग पर गोली मारकर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन सपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद से मामले की सुनवाई जारी है। वर्तमान में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत को अदालत से जमानत मिल चुकी है। इस बहुचर्चित हत्याकांड की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी। इस सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे:तीन को बचाया, आठ वर्षीय बच्ची का शव ढाई किमी दूर रेत मे दबा मिला
    Next Article
    संभल में होली पर 'राम-राम' और 'जय भीम' विवाद:मारपीट-पथराव में दस घायल, छह पर केस दर्ज, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment