Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में होली पर 'राम-राम' और 'जय भीम' विवाद:मारपीट-पथराव में दस घायल, छह पर केस दर्ज, VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली के अवसर पर 'राम-राम' और 'जय भीम' कहने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव में एक महिला सहित कुल दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त घटना जनपद संभल की चंदौसी तहसील के थाना कुल फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी में हुई। बुधवार सुबह होली मिलन के दौरान गांव के दो पक्षों के बीच 'राम-राम' के जवाब में 'जय भीम' कहने पर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने शुरुआती विवाद को शांत करा दिया था। हालांकि, बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों पक्षों में फिर से विवाद भड़क गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। एक पक्ष से कविता चौधरी, अरुण चौधरी, विशाल और विनीत घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से कुलदीप और जुगेंद्र सहित सात लोग चोटिल हुए। कुल मिलाकर दस लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी ने जानकारी दी कि अरुण चौधरी की शिकायत पर गांव गुरसरी निवासी मेवाराम, रायबहादुर, हरिशंकर, हरिओम, बंटी और बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजपाल सिंह ने भी पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने की शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी और जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में मेडिकल कराया गया। गुरुवार शाम को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। इस विवाद की सूचना मिलने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोज पप्पू हत्याकांड: एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई:7 मार्च को अगली सुनवाई, पूर्व सांसद रिजवान जहीर भी आरोपी
    Next Article
    सुल्तानपुर में बस परिचालक से लूट:18 हजार रुपए मोबाइल लूटा, कोतवाली नगर से 100 मीटर दूर पर हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment