Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी टूरिस्ट वीजा के साथ तीन गिरफ्तार:ईराक जाने के लिए पहुंचे थे सांगानेर एयरपोर्ट; फर्जीवाड़ा कर वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की तलाश

    13 hours ago

    1

    0

    जयपुर एयरपोर्ट पर फर्जी टूरिस्ट वीजा के जरिए ईराक जाने का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस थाना एयरपोर्ट जयपुर ईस्ट की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन फर्जी टूरिस्ट वीजा भी बरामद किए हैं। मौके पर ही रोके डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर तीन व्यक्ति फर्जी टूरिस्ट वीजा के आधार पर ईराक की यात्रा करने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर उन्हें मौके पर ही रोक लिया गया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू इस संबंध में थाना एयरपोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश कुमार (47) निवासी देवरिया बुजुर्ग, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, आलोक कुमार सिंह (31)निवासी थनौती, पटना, बिहार और रुपेश यादव (32) निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार शामिल हैं। वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी जांच पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और फर्जी वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रेपिस्ट के पैर छूने वालों के घर बहन-बेटियां नहीं क्या':रेप पीड़िता बोली-हिंदूवादी नेता को सजा दिलाऊंगी, जेल से छूटने पर जुलूस निकाला था
    Next Article
    छात्रा शादी करने के बाद बोली- इसने मेरा रेप किया:सिगरेट से जलाकर नशीले इंजेक्शन लगाए, महोबा में 16 दिन से लापता थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment