Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा शादी करने के बाद बोली- इसने मेरा रेप किया:सिगरेट से जलाकर नशीले इंजेक्शन लगाए, महोबा में 16 दिन से लापता थी

    16 hours ago

    1

    0

    महोबा में छात्रा ने जिस युवक पर किडनैपिंग और रेप का आरोप लगाया था। अब उसी युवक के साथ फेरे लेते हुए लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें लड़की लाल चुनरी में, जबकि आरोपी युवक भी सहरा पहने दिख रहा है। पंडित ने वैदिक मंत्र के साथ दोनों को संकल्प दिलाया। लड़के-लड़की ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर मिठाई खिलाई। दोनों हंसते हुए भी नजर आए। ये वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है। एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है, जिस पर दोनों के साइन हैं। दरअसल, 16 मई को बरामद होने के बाद छात्रा ने पहले युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी। शहर कोतवाल मनीष पांडे ने बताया कि जब युवती कोतवाली आई थी, तब उसने शादी करने और पति के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन जैसे ही वह अपने भाई के संपर्क में आई, उसने अपना बयान बदल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल भी कराया था। छात्रा मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। वह महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। लड़की ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उसने अपने पति और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की थी। पहले छात्रा की शादी की तस्वीरें देखिए… ASP ने कहा- दोनों ने सुरक्षा की मांग की है इस पूरे मामले में महोबा की ASP वंदना सिंह ने बताया कि एक महिला ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम बनाकर छात्रा को बरामद किया गया। दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। इसके बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अब मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं, जिनमें लड़की और आरोपी की शादी किए जाने की बात सामने आई है। लड़की और आरोपी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है, जिसमें दोनों के बालिग होने और मर्जी से शादी करने का हवाला देते हुए परिजनों से सुरक्षा की मांग की गई है। छात्रा ने युवक पर क्या आरोप लगाए थे हूबहू पढ़िए… कार में खींचा, इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया छात्रा ने 18 मई को कहा आरोप लगाते हुए कहा था- मैंने फार्मेसी पूरी कर ली है। इसके बाद मैं NEET की तैयारी कर रही हूं। 3 मई को मेरा एग्जाम था। 30 अप्रैल को मैं लाइब्रेरी से अपने कमरे पर जा रही थी। रास्ते में एक बड़ी-सी कार आकर मेरे पास रुकी। उसमें से दो-तीन लोग नीचे उतरे, जबकि बाकी लोग गाड़ी के अंदर ही बैठे थे। उन लोगों ने मुझे गाड़ी में खींचकर बैठा लिया। रास्ते में मुझे नशीला इंजेक्शन लगाया। इसमें मेरे गांव के ही मोहित श्रीवास, अंकित श्रीवास, दाढ़ी वाला हल्लू श्रीवास, हल्लू राजपूत और दो-तीन और लोग शामिल थे। एक आदमी गाड़ी चला रहा था, जिसकी उम्र करीब 40 साल रही होगी। किडनैप करने के बाद प्रयागराज ले गए 13 तारीख को वो लोग मुझे प्रयागराज ले गए। एक भरत राजपूत नाम का लड़का था, जो प्रयागराज आया था। मोहित के चाचा, पिता और धर्मेंद्र राज श्रीवास समेत कई लोग वहां पहुंचे थे। भरत राजपूत ने फोन में भाई की फोटो दिखाकर कहा कि वह उन पर निगरानी रखे हुए है। अगर मोहित से शादी कर लो, तो भाई को छोड़ देंगे। तुम्हारे फोटो-वीडियो भी डिलीट कर देंगे। जबरन शादी के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया इन लोगों ने जबरदस्ती मेरी शादी कराने की कोशिश की। मोहित के चाचा और पिता समेत अन्य लोगों ने मेरा फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया। उनका कहना था कि अगर फोटो-वीडियो वायरल कर दिया तो लोग यही समझेंगे कि मैं अपनी मर्जी से गई थी। कहां रखा था, ये मुझे ठीक से याद नहीं है। लेकिन, लगातार मुझे टॉर्चर करते रहे। मुझे रोज नशे के इंजेक्शन लगाते। चाकू से मेरा हाथ काट दिया। मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। सात दिन तक मेरा पेट बांधकर रखा। जब मैं चिल्लाती थी, तो सिगरेट से हाथ जला देते थे। मुझे ब्लैकमेल किया, ताकि उनके पक्ष में बयान दे दूं वो लोग मुझे 15 मई की रात 11 बजे झिलवारा गांव ले गए। वहां उस लड़के का पूरा परिवार मौजूद था। उसकी मां, चाची, बहनें और बाकी लोग। उन्होंने मुझे इमोशनली ब्लैकमेल किया। मुझसे कहा कि उनके पक्ष में बयान दे दूं तो भाई से कुछ नहीं कहेंगे। इसके बाद उनका वकील मुझे यहां लेकर आया ताकि मैं उनके पक्ष में बयान दे दूं। लेकिन, यहां आकर मुझे पता चला कि मेरा भाई अकेला नहीं, पूरा गांव उसके साथ खड़ा है। यहां आकर पुलिस और बाकी लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया। जिन लोगों ने मेरे साथ गलत किया, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। भाई बोला था- पापियों को फांसी दी जाए छात्रा के भाई ने कहा था- मैं मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि ऐसे पापियों को सरेआम फांसी की सजा दी जाए। जैसे लोग कहते हैं ‘राम नाम सत्य है’, वैसे ही मैं इनके लिए भी यही सुनना चाहता हूं। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी बहन की हालत बहुत नाजुक है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक हमें शांति नहीं मिलेगी। मोहित श्रीवास, अंकित श्रीवास, संत राम श्रीवास, तेज राम श्रीवास, अजय, हल्लू राजपूत, भर्रा राजपूत समेत कुल 15-20 लोग इस पूरे षड्यंत्र में शामिल हैं। सीओ सिटी बोले- लड़की खुद कोतवाली पहुंची सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लड़की खुद कोतवाली पहुंची थी। उसने आरोपी मोहित से शादी कर ली है। इसका वीडियो-ऑडियो भी सामने आया है। लड़की को कोर्ट में पेश कर उसका 161 का बयान दर्ज कराया गया है। लड़की को उसके भाई को सौंप दिया गया है। कोर्ट में दिए बयान के आधार पर मामले में जांच चल रही है। मां का आरोप- आरोपियों ने पहले भी छेड़खानी की थी बीती 1 मई को परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। 2 मई को तहसील दिवस में मां ने फिर से शिकायत की। 3 मई को पूरा परिवार एसपी के पास पहुंचा और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। 4 मई को डीआईजी के पास बांदा गए और उनसे शिकायत की। इसके बाद 7 मई को महोबा शहर कोतवाली में मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज हुआ। छात्रा की मां ने बताया- आरोपी मोहित और अंकित ने एक साल पहले भी मेरी बेटी के साथ सरेराह छेड़खानी की थी, जिसका मुकदमा छतरपुर में चल रहा है। ये लोग महोबा में भी बेटी का पीछा कर रहे थे। केस वापस न लेने पर उसे जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे। बेटी ने घटना से दो दिन पहले ही मुझे फोन किया था। उसने बताया था कि रास्ते में रोककर उसे धमकाया गया और जातिसूचक शब्द बोले गए। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ेंः- सुवेंदु PA हत्याकांड-अयोध्या से अरेस्ट युवक चुनाव लड़ना चाहता था, मंत्री के साथ तस्वीर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में यूपी से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। बलिया के रहने वाले राज सिंह को बंगाल पुलिस ने अयोध्या से पकड़ा। पुलिस को शक है कि वह हत्या में शामिल है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से भी 2 संदिग्ध शूटर्स मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को पुलिस ने पकड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी टूरिस्ट वीजा के साथ तीन गिरफ्तार:ईराक जाने के लिए पहुंचे थे सांगानेर एयरपोर्ट; फर्जीवाड़ा कर वीजा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की तलाश
    Next Article
    प्रयागराज डाकघर से 65 लाख गायब, पोस्टमास्टर ने जान दी:लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार खजांची, उसी ने हेरफेर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment