Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद हाईवे पर वेगनार कार ट्रक से टकराई:तीन घायल, एक गंभीर; शादी समारोह से लौटते समय

    1 hour ago

    1

    0

    थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह बिल्टीगढ़ के पास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा से मैनपुरी लौट रही वेगनार कार हाईवे पर उतरते समय पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। कार जैसे ही हाईवे पर उतर रही थी, सामने चल रहे ट्रक से अचानक जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया। पिता, मां और बेटी घायल हादसे में घायल लोगों की पहचान मैनपुरी निवासी अक्षय कुमार (40), उनकी पत्नी कुसुम लता (40) और पुत्री कशिश कुशवाह (18) के रूप में हुई है। तीनों को चोटें आई हैं, जबकि कशिश की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अक्षय कुमार ने बताया कि वे लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा गए थे। वापस लौटते समय उन्हें झपकी लग गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। गंभीर हालत में आगरा रेफर प्राथमिक उपचार के बाद कशिश की स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे निजी एंबुलेंस से आगरा ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भागवत के घर वापसी वाले बयान का गलत अर्थ निकाला':सहारनपुर में इसहाक गोरा बोले-मदनी का जो वीडियो दिखाया जा रहा, वो पुराना
    Next Article
    स्कूल संचालक पर हमले के आरोपी फरार:प्रतापगढ़ में फीस मांगने पर हुई थी पिटाई, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment