Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद की राखी ने उठाई 51 लीटर की कावड़:भाई की नौकरी के लिए तय करेंगी कठिन यात्रा, बोली- भोलेनाथ जरूर सुनेंगे अरदास

    7 hours ago

    1

    0

    सावन माह में फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव छितरई की राखी देवी ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने भाई देवी सिंह की नौकरी लगने की कामना लेकर 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई और सोरों से पैदल यात्रा शुरू की। कई दिनों की कठिन यात्रा के बाद वह टूंडला पहुंचीं, जहां विश्राम करने के बाद अपने गांव के महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। 26 जुलाई को शुरू की थी यात्रा राखी देवी ने बताया कि उन्होंने 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर के समय सोरों से गंगाजल लेकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की थी। कई दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए वह शनिवार शाम टूंडला चौराहे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए भगवान शिव का स्मरण किया। महादेव मंदिर में करेंगी जलाभिषेक राखी देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने गांव छितरई स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। उनका कहना है कि यह पूरी यात्रा उन्होंने अपने भाई देवी सिंह के उज्ज्वल भविष्य और नौकरी मिलने की कामना के साथ की है। उनका विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान भोलेनाथ अवश्य स्वीकार करेंगे। भोलेनाथ पर अटूट विश्वास राखी देवी ने कहा कि वह लंबे समय से अपने भाई की नौकरी के लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर रही हैं। उनका मानना है कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी इच्छा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह नियमित रूप से पूजा-अर्चना और भगवान शिव का स्मरण करती रहेंगी। उनकी इस आस्था और समर्पण की क्षेत्र के लोग भी सराहना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:तीन दिन से लापता था, परिजनों ने की पहचान
    Next Article
    सऊदी में फंसा युवक, छह महीने से नहीं मिला वेतन:परिजन ने एजेंटों पर दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment