Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में फंसा युवक, छह महीने से नहीं मिला वेतन:परिजन ने एजेंटों पर दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। 2अगस्त रविवार को प्रभारी निरीक्षकों ने बताया कि दोनों मामलों में न्यायालय और पुलिस के निर्देश पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहला मामला थाना इनायतनगर क्षेत्र के मेहदौना गांव का है।यहां की निवासी नसरूल निशा ने एसीजेएम तृतीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बेटे मोहम्मद शहजाद को सऊदी अरब में वाहन चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोप है कि जगदीशपुर अमेठी निवासी इमरान और हारुन ने इस काम के लिए कुल 1.35लाख रुपये लिए। इनमें से 97,500रुपये हारुन के बैंक खाते में और37,500रुपये इमरान को नकद दिए गए। तीन मार्च 2025 को शहजाद को सऊदी अरब भेजा गया, लेकिन वहां कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे ऊंट चराने का काम सौंप दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से 6000 रियाल करीब1.50लाख रुपये अग्रिम भी ले लिए।नसरूल निशा का कहना है कि उनका बेटा पिछले छह माह से बंधक जैसा जीवन जी रहा है और उसे कोई वेतन भी नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।दूसरा मामला थाना पटरंगा क्षेत्र के मखदूमपुर गांव का है। यहां रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के रईस अहमद ने उनके पुत्र गर्वित को विदेश भेजने के नाम पर नवंबर और दिसंबर 2025 में दो किस्तों में एक लाख रुपये ऑनलाइन लिए। आरोपी ने गर्वित को रोजगार वीजा दिलाने का वादा किया था,लेकिन बाद में केवल विजिट वीजा उपलब्ध कराया गया।जब रुपये वापस मांगे गए या रोजगार वीजा दिलाने की बात की गई, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद की राखी ने उठाई 51 लीटर की कावड़:भाई की नौकरी के लिए तय करेंगी कठिन यात्रा, बोली- भोलेनाथ जरूर सुनेंगे अरदास
    Next Article
    आईएसबीटी बस स्टैंड पर ट्रांसफार्मर से फिर चोरी:25 दिन में दूसरी वारदात, पुलिस को अब भी सफलता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment