Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के टूंडला में चलती कार में लगी आग:मथुरा से लौट रहे श्रद्धालु सुरक्षित, फायर सर्विस ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में मथुरा से लौट रही एक इको कार में अचानक आग लग गई। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुई इस घटना में कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, इको कार संख्या UP 83 AX 7761 मथुरा से दर्शन कर फिरोजाबाद की ओर आ रही थी। कार जैसे ही निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास स्थित काका जी होटल के सामने पहुंची, उसके पहिए में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार को बरगदपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी करन सिंह पुत्र महाराज सिंह चला रहे थे। कार में कई लोग सवार थे, जिन्होंने आग लगते ही तुरंत बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। थाना टूंडला पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में देर रात 4 इंस्पेक्टरों के तबादले:इटवा, मिश्रौलिया और एएचटी थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किया आदेश
    Next Article
    जुआ खेलते पकड़े गए पूर्व प्रधान समेत दो लोग:4 आरोपी फरार, मैनपुरी के खेतों में खुलेआम जुआ खेलने का VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment