Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 1108 कुंडीय महायज्ञ शुरू:विशाल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नागऊ चौराहा क्षेत्र में 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को निकाली गई विशाल कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों को प्रतिदिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। महायज्ञ की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को 108 बटुकों के प्रायश्चित कर्म, नांदीमुख श्राद्ध और दशविद्य स्नान के साथ हुई थी। यज्ञाचार्य रामदास महाराज के सानिध्य में बटुकों का भस्म, मिट्टी, गोबर, गोमूत्र, हल्दी, फल, पंचगव्य, सप्तधान्य और गोरज से विशेष स्नान कराया गया। इसके बाद उनका मुंडन संस्कार कर विधि-विधान से यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण कराया गया। शनिवार को निकली कलश यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर बच्चू बाबा आश्रम, राजा का ताल और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में कलश और ध्वज लिए भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य रामदास महाराज, विधायक मनीष असीजा, किताब सिंह यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं और सेवा कार्य में लगे लोगों के लिए प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आयोजन स्थल के साथ-साथ एसएस मेमोरियल महाविद्यालय उसायनी में भी इंतजाम किए गए हैं, जहां लगभग एक हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजन स्थल पर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी के अधीक्षक डॉ. रजनीकांत शर्मा ने बताया कि यहां चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत उपचार मिल सके। कलश यात्रा और यज्ञ आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग पर करीब 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र इन दिनों धर्ममय वातावरण में डूबा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर के नजीबाबाद में कार सवारों पर हमला:आधा दर्जन बाइक सवारों ने लाठी-डंडों से तोड़ा शीशा, एक घायल
    Next Article
    मेरठ में मां की गोद से बच्चा छीनने का प्रयास:हंगामे के बाद तीन नाबालिग लड़कियां पुलिस के हवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment