Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 3 बहनों की एक-साथ उठी अर्थी:बेटियों के शव देख मां बेहोश, बेटे की मौत के सदमे से पिता की जान गई

    10 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में कार की टक्कर से एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन सगी बहनें शामिल हैं। वहीं, हादसे की सूचना के बाद बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके। कैंसर से जूझ रहे पिता ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार सवार ड्राइवर की पिटाई कर दी। सोमवार को अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे और उसके बाद हुई घटनाओं में गांव के 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर गांव में हुआ। ग्रामीण टेसू-झांझी का सामूहिक विवाह कराने के बाद विसर्जन के लिए गांव के बाहर बरी के पेड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ से आई दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंद दिया। सोमवार को तीनों बहनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। बेटियों के शव देखकर मां बदहवास हो गईं। वह रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। तस्वीरें देखिए… अब हादसे के बारे में जानिए नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर गांव में रविवार रात करीब 9 बजे ग्रामीण सामूहिक रूप से टेसू-झांझी का विवाह कराने के बाद विसर्जन के लिए गांव के बाहर बरी के पेड़ की ओर जा रहे थे। महिला-पुरुष और बच्चे मंगलगीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-एक्सप्रेस-वे की ओर से आई दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने सड़क किनारे चल रहे ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में गांव के ब्रजेश की बेटी बबली (18) की मौत हो गई। मौत के बाद कार चालक तेजी से शिकोहाबाद की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ बाइक से पीछा करते हुए करीब 9 किलोमीटर दूर एक अस्पताल के पास पहुंची और कार को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख चालक ने एक बाइक को टक्कर मारी और वापस घटनास्थल की ओर फिर से कार दौड़ा दी। टक्कर मारकर भागे कार सवार, घेरे गए तो वापस आकर रौंदा वापस भागते समय कार ने फिर से करीब 15 ग्रामीणों को रौंद दिया। इस बार गांव के सिशुपाल यादव की तीन बेटियां आकांक्षा (17), अंजली(15) और गुन्नू (10) व गंभीर सिंह के बेटे हरीश कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर सिंह का बेटा चंद्रवीर (55), राम ब्रजेश का बेटा उमाशंकर (40), सुखवीर के बेटे धीरज (30) और सोनू (29), चंद्रवीर का बेटा मयंक (11) समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार सवार चारों युवकों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया और थाने ले गई। बताया जाता है कि हादसे के समय कार सवार नशे में थे। हादसे के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शी बोले- ड्राइवर ने शराब पी रखी थी घटना की प्रत्यक्षदर्शी शिवानी ने बताया कि कार ने गांव के लोगों को टक्कर मार दी। कार ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। एक बार टक्कर मारने के बाद वो कार को भगा ले गया। वापस लौटकर आया और फिर से टक्कर मार दी। कार सवार दो लोगों की पहचान हुई है। इनमें दिल्ली के वजीरपुर निवासी अकील और इरफान शामिल हैं। इनमें भी पिटाई से दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा समेत सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। अब गांव के रिपोर्ट पढ़िए हादसे में सिशुपाल की तीन बेटियों आकांक्षा, अंजली और गुन्नू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी राधा और 2 बेटों गोविंद और बाबू का रो रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीनों बेटियों की अर्थी उठी तो सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जबकि बबली के पिता ब्रजेश जेएस विवि में चपरासी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी संगीता भी रोते रोते बेहोश हो गईं। उन्हें गांव के लोगों ने संभाला। जबकि हादसे में जान गंवाने वाले हरीश के पिता गंभीर कैंसर के मरीज थे। उनका लंबे समय से लखनऊ में इलाज चल रहा था। हरीश की पत्नी सोनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हरीश की शादी तीन साल पहले हुई थी। एक साल पहले बेटा हुआ था। लेकिन उसकी तुरंत मौत हो गई थी। हरीश की मां कांति देवी व भाई मोनू और सूरज का हाल बेहाल हो गया। हरीश की मौत की जानकारी लखनऊ में भर्ती पिता को हुई तो उन्हें भी गहरा सदमा लगा। थोड़ी देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। रिश्तेदार उनके शव को लेकर फिरोजाबाद पहुंच रहे हैं। ----- ये खबर भी पढ़ें राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहीं गाड़ियां टकराईं:राहुल सुरक्षित, कोर्ट पहुंचे; सुल्तानपुर जाते वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा सुल्तानपुर जाते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में वकीलों ने 6 घंटे चक्का जाम किया:SRN में एडवोकेट की पिटाई पर हंगामा; एमजी मार्ग पर नारेबाजी, कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी हो
    Next Article
    शिक्षक MLC चुनाव में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:आगरा में 3 बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर दोबारा वोटिंग हुई, कल रिजल्ट आएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment