Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक MLC चुनाव में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:आगरा में 3 बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर दोबारा वोटिंग हुई, कल रिजल्ट आएगा

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा खंड शिक्षक MLC चुनाव के तीन बूथों पर सोमवार को दोबारा मतदान कराया गया। दोपहर करीब 2 बजे खेरागढ़ में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाला। फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ के एक-एक बूथ पर कुल 2,346 मतदाताओं को वोट डालना था। शाम 4 बजे तीनों बूथों पर मतदान खत्म हो गया। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग और मतपत्रों से छेड़छाड़ की शिकायत की थी। उनकी शिकायत और अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने 3 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति पहुंचीं। इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। मंगलवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। पुनर्मतदान के दौरान भाजपा की ओर से सांसद राजकुमार चाहर, विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा की तरफ से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन समेत कई नेता सक्रिय रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 3 बहनों की एक-साथ उठी अर्थी:बेटियों के शव देख मां बेहोश, बेटे की मौत के सदमे से पिता की जान गई
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस- शाहजहांपुर के युवक से पूछताछ:मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 घंटे सवाल-जवाब किए, CDR में मिला था नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment