Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या:आरोपी महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार; पहले भी तीन बार घर छोड़ चुकी थी महिला

    3 hours ago

    1

    0

    लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार (सरैया) गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या करा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चार चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी हैं। अमित सिंह ने करीब 13 साल पहले शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। वह पिछले छह महीने से पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों- शिवा (12), महक (9) और यश (9)—के साथ मुंबई में रह रहा था। उसके साथ छोटा भाई अजीत सिंह और मां भी रहते थे। अमित मुंबई में ट्रक चलाने का काम करता था। वहीं उसकी दोस्ती सुल्तानपुर निवासी दीपक से हुई, जो उसी के साथ ट्रक चलाता था। दोस्ती बढ़ने के बाद दीपक का अमित के घर आना-जाना शुरू हो गया। घर आने-जाने से बढ़ीं नजदीकियां, हुआ प्रेम संबंध मुंबई में लगातार संपर्क के चलते दीपक और शिल्पी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। अमित को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया। उसने दीपक का घर आना बंद करा दिया। करीब छह महीने पहले नवंबर 2025 में अमित पत्नी और बच्चों को गांव भेज दिया। इसके बाद दीपक ने भी नौकरी छोड़ दी और सुल्तानपुर लौट आया। गांव में भी वह शिल्पी से मिलने आने लगा, जिससे दोनों के संबंध जारी रहे। महाशिवरात्रि के दिन मेले में हुआ था विवाद 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर अमित गांव आया था। रविवार को पूरा परिवार घर से करीब 5 किलोमीटर दूर जनवारी नाथ धाम दर्शन करने गया। साथ में पत्नी शिल्पी, तीनों बच्चे और साली आरती भी थीं। दर्शन के बाद जब परिवार मेले में घूम रहा था, तभी किसी बात को लेकर अमित और शिल्पी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में अमित ने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना दूर खड़ा दीपक देख रहा था। सुबह 5 बजे घर पहुंचा प्रेमी, सोते समय किया गला रेतकर कत्ल रविवार शाम सभी लोग घर लौट आए। रात में परिवार ने साथ खाना खाया और सो गया। सुबह करीब 5 बजे दीपक घर पहुंचा और अलग कमरे में सो रहे अमित पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर चुपचाप मायके चली गई। मायके पहुंचकर बहन को बताई पूरी घटना मायके पहुंचकर शिल्पी ने बहन आरती को बताया कि दीपक ने सुबह पति की हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि थप्पड़ की घटना से दीपक नाराज था। इसके बाद शिल्पी ने मुंबई में रह रहे देवर अजीत को फोन कर घटना की जानकारी दी। अजीत ने गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। कमरे में मिला शव, पत्नी गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अमित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी दीपक फरार है। पंचायत में हुआ था समझौता ग्रामीणों के मुताबिक, हाल ही में गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया था। हत्या से एक दिन पहले अमित ने घर का सिलेंडर भरवाया था और राशन भी लाकर रखा था। मृतक दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। बहन सुमन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई अजीत अविवाहित है। मां शकुंतला मुंबई में अमित के साथ रहती थीं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी:2 की मौत, शूटर ने खुद को भी गोली मारी; पारिवारिक झगड़े के बाद हमला
    Next Article
    फिरोजाबाद में CTI ने यात्री को लौटाए 54 हजार रुपये:मगध एक्सप्रेस में गिर गए थे, रेलवे ने की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment