Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कांवड़ यात्रा में तेज डीजे और फूहड़ गानों से बचें':बरेली में धर्म सभा में संत बोले- देव स्वरूप बनकर सड़क पर नृत्य न करें

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर के सत्संग भवन में धर्मसभा एवं विचार संवाद का आयोजन किया गया। महादेव सेवा समिति नाथ नगरी बरेली धाम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संत-महात्माओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांवड़ जत्थों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने कांवड़ यात्रा को आस्था और श्रद्धा का पर्व बताते हुए इसे शांतिपूर्ण, अनुशासित और धार्मिक गरिमा के अनुरूप निकालने की अपील की। तेज डीजे और अमर्यादित गानों से बचने की सलाह धर्मसभा में संतों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे और अमर्यादित गीतों को लेकर विवाद सामने आए हैं। इससे धार्मिक वातावरण प्रभावित होता है और कई बार तनाव की स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने सभी कांवड़ जत्थों से मर्यादा का पालन करने और धार्मिक माहौल बनाए रखने की अपील की। देव स्वरूप का सम्मान बनाए रखने पर दिया जोर संतों ने कहा कि देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर सड़कों पर नृत्य करना धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। भगवान के स्वरूप की गरिमा बनाए रखना सभी श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी है। इस दौरान कवि रोहित राकेश ने कविता के माध्यम से संदेश देते हुए कहा, "झांकियों में देव-स्वरूपों को नचाना ठीक नहीं, अपने पावन धर्म का यूं मज़ाक उड़ाना ठीक नहीं।" जनजागरण अभियान चलाएगी समिति समिति के संयोजक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष आदर्श कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से तेज ध्वनि, फूहड़ भजनों और अनावश्यक शक्ति प्रदर्शन से बचने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही कांवड़ यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की जाएगी। संत समाज जारी करेगा 'भगवा' संदेश महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने बताया कि संत समाज की ओर से इस बार "भगवा" संदेश जारी किया जाएगा। इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा को अनुशासित, मर्यादित और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए लोगों को जागरूक करना है। आदर्श कांवड़ जत्थों का होगा सम्मान वरिष्ठ व्यापारी संजीव अवतार ने कहा कि व्यापारी समाज इस वर्ष आदर्श कांवड़ यात्रा निकालने वाले जत्थों का सम्मान करेगा। वहीं अनिल पटेल ने कहा कि ऐसे कांवड़ियों का विशेष स्वागत किया जाएगा और उनके उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। धर्मसभा में महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री, महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद, पंडित के.के. शंखधार, पंडित सुशील पाठक, नरेंद्र,
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में कोबरा ने सपेरे को डसा:जिला अस्पताल में भर्ती; गांव में सांप पकड़ने पहुंचा था वसीर
    Next Article
    गाजियाबाद में बहन से मिलने घर पहुंचे सीएम योगी:हालचाल पूछा, बच्चों के साथ फोटो खिंचाई,गेस्ट हाउस में चने की दाल- तोरई की सब्जी खाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment