Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में मुठभेड़, 25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, फाइनेंस कर्मी भी साजिश में शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। टूंडला क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले में एक फाइनेंस कर्मी की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पकड़ा। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलदीप पुत्र सतवीर सिंह और निखिल उर्फ कान्हा उर्फ गुलडोरी पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है। ये दोनों आगरा जनपद के रिठोरी गांव के निवासी हैं। घटना 22 अप्रैल को हुई थी, जब ग्रामीण कोटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अरमान और अरविंद मोटरसाइकिल से रकम लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग लूट लिया था। इस संबंध में थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फाइनेंस कर्मी अरविंद खुद इस लूट की साजिश में शामिल था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पुराना बाईपास रोड, हबीपुर बंबा मार्ग पर पहुंची। वहां संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को पैर में गोली मारकर काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, लूटे गए 95,880 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में सीओ टूंडला अरुण चौरसिया, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक आदेश कुमार, प्रशांत कुमार और शैलेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम यात्रा की करेंगे अध्यक्षता, प्रेस वार्ता भी
    Next Article
    उन्नाव के गढ़वा पुल की लंबाई बढ़ेगी:गंगा कटान से प्रभावित लाखों लोगों को मिलेगी राहत, बाढ़ में बह गया था बड़ा हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment