Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के गढ़वा पुल की लंबाई बढ़ेगी:गंगा कटान से प्रभावित लाखों लोगों को मिलेगी राहत, बाढ़ में बह गया था बड़ा हिस्सा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में धानीखेड़ा स्टेट हाईवे से गंगा गढ़वा मार्ग पर स्थित पुल की लंबाई बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। यह पुल गंगा कटान से प्रभावित है, जिससे लाखों की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। पुल के विस्तार पर अंतिम निर्णय काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर ही विस्तार का अनुमान (स्टीमेट) तैयार कर कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का मानना है कि पुल की लंबाई बढ़ने से आवागमन सुगम होगा और गंगा कटान से होने वाले नुकसान पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। फरवरी 2017 में गढ़वा के निकट यह पुल बनकर तैयार हुआ था। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान के कारण इसकी उपयोगिता लगातार प्रभावित हुई है। वर्ष 2021-22 में गढ़वा की ओर का पहुंच मार्ग गंगा के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद 2022-23 की भीषण बाढ़ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे पहुंच मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया। इस लगातार समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग ने संयुक्त रूप से नदी की मॉडल स्टडी कराने का निर्णय लिया था। नदी की मॉडल स्टडी आईआरआई हरिद्वार द्वारा कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट जून 2024 में मिली। इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि पुल की वर्तमान लंबाई अपर्याप्त है और कटान रोकने के लिए इसका विस्तार आवश्यक है। इसी क्रम में, 20 मार्च 2025 को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा और डोमनपुर के बीच स्थित इस पुल के विस्तार की सिफारिश की गई। इसके बाद, 21 अप्रैल 2025 को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र), लखनऊ ने पत्र जारी किया। अगले दिन, 22 अप्रैल को मुख्य अभियंता (सेतु) ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लगभग एक माह पहले बीएचयू को तकनीकी अध्ययन के लिए पत्र भेजा गया है। अब बीएचयू विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि पुल की लंबाई कितनी बढ़ाई जानी है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरदयाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही विभागीय इंजीनियर स्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू करेंगे। वहीं, दूसरी ओर बीघापुर तहसील क्षेत्र में गढ़ेवा गांव के सामने बना यही पुल गंगा कटान की भेंट चढ़कर अब लगभग हवा में लटकता नजर आ रहा है। वर्ष 2025 में हुई तेज बारिश और कटान के चलते पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह खत्म हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद पड़ा है। इसका असर गंगा कटरी क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी पर पड़ा है। कटरी क्षेत्र के खरौली, बिभउरा, चंदनपुर, पाही, गढ़ेवा, करमी, भागूखेड़ा, देवपुर, अदनखेड़ा, रामनगर, गंगानगर, पिपरासर और संतनगर समेत दर्जनों गांवों के लोग आवागमन के लिए परेशान हैं। किसानों और दूध व्यापारियों को अपने उत्पाद कानपुर मंडी तक पहुंचाने के लिए लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिन किसानों के पास निजी साधन नहीं हैं, वे अपनी सब्जियां जैसे परवल, कुंदरू और करेला स्थानीय मंडियों में कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि गढ़ेवा ग्राम सभा की करीब 1000 बीघा जमीन गंगा पार होने के कारण किसान खेतों तक पहुंचने के लिए अस्थायी और जोखिम भरे साधनों का सहारा ले रहे हैं। कई लोग बांस के सहारे चढ़कर किसी तरह अपने खेतों तक पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा किसान नेता हरिपाल यादव ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार शासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अमित शुक्ला ‘मोनू’ ने मांग की कि तत्काल जेसीबी से मिट्टी भरकर अस्थायी पहुंच मार्ग बनाया जाए, ताकि आवागमन शुरू हो सके। स्थानीय निवासी प्रदीप शुक्ला, राम मिलन सिंह, आनंद शुक्ला, सुधीर सिंह, अन्नू सिंह, दिलीप शुक्ला और उमाशंकर लोधी ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी उपेक्षा के कारण कटरी क्षेत्र के लोग लगातार परेशान हैं। इस संबंध में एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि समस्या को शासन के संज्ञान में लाया जा चुका है और जल्द ही समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पुल के विस्तार और पहुंच मार्ग बहाली की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में मुठभेड़, 25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, फाइनेंस कर्मी भी साजिश में शामिल
    Next Article
    किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार:फर्रुखाबाद अदालत ने 10 साल पुराने मामले में लिया फैसला, सजा 2 मई को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment