Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बाइक लूट का आरोपी घायल:दो मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद, नारखी पुलिस की कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में नारखी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टूंडला के पर्यवेक्षण में नारखी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, लूट की घटना में शामिल संदिग्ध युवक बाइक से बैंदी की पुलिया की ओर आ रहा था। इस सूचना पर एसओजी और नारखी पुलिस ने बैंदी की पुलिया के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ सिंह पुत्र उदल सिंह, निवासी नागऊ, थाना टूंडला, जनपद फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर, एक अन्य मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स , एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को कपावली चौराहा क्षेत्र में बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना नारखी में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीमों का गठन किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ थाना नारखी में लूट, मारपीट और आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना नारखी के एसओ राकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक आयुष राणा, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार, कांस्टेबल इंद्रजीत तथा एसओजी टीम के सुशील कुमार, हरवीर सिंह, ललित शर्मा, जयप्रकाश और संदीप कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुस्तक मेला 13 मार्च से रवीन्द्रालय में शुरू:10 दिवसीय आयोजन में मुफ्त प्रवेश, नई तकनीक की मिलेंगी किताबें
    Next Article
    रिजिजू के बयान पर प्रियंका मुस्कुराईं:विपक्ष के हंगामे पर शाह भड़के; प्रियंका बोलीं- सिर्फ राहुल सरकार के आगे नहीं झुके; संसद के मोमेंट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment