Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा

    18 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव ओखरा निवासी 35 वर्षीय प्रीति की बुधवार रात प्रसव के दौरान एक निजी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।परिजनों के अनुसार, प्रीति को 7 जुलाई को प्रसव के लिए थाना उत्तर क्षेत्र के बम्बा बाईपास रोड स्थित श्री गंगा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला के भाई कालीचरण ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिससे प्रीति की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे आगरा के जीजी नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि आगरा के अस्पताल में भी महिला का समुचित इलाज नहीं हो सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बहन की मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर वापस फिरोजाबाद स्थित श्री गंगा देवी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।मृतका की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई पक्ष नहीं रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में रात से लेकर सुबह तक झमाझम बारिश:शहर की सड़के जलमग्न, रात से बिजली सप्लाई भी ठप्प, 12 वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
    Next Article
    औरैया में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:13 साल पुराने अपहरण-दुष्कर्म मामले में फैसला, महिला सहयोगी को 7 साल कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment