Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में रात से लेकर सुबह तक झमाझम बारिश:शहर की सड़के जलमग्न, रात से बिजली सप्लाई भी ठप्प, 12 वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रात से लगातार बारिश हो रही है, और सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी है। शहर के वीआईपी इलाके कविनगर और शास्त्रीनगर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है। शास्त्री नगर, रजापुर गांव और जीवन विहार समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात से सुबह तक झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है। डीएम रविंद्र मांदड़ ने आज 9 जुलाई को कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके लिए बीएसए और डीआईओएस के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गोविंदपुरम की सड़क पर भी एक एक एक फीट जलभराव हो गया। शहर की बिजली सप्लाई भी रात से ठप्प है। तस्वीरों में देखिए जलभराव… तापमान में आई कमी बारिश के बाद शहर का मौसम काफी सुहाना हो गया है। गुरुवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और कई जगह अच्छी बारिश हुई। गाजियाबाद के साथ नोएडा, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और दिल्ली में भी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार मौसम विभाग का कहना है कि गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे मौसम ठंडा बना रहेगा और उमस से भी राहत मिलेगी। नगर निगम के दावे भी हवा में उड़े बारिश के नकारण शहर के इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा असर लोनी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शहर के वीआईपी इलाके कविनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर और गोविंदपुरम में भी सड़कें जलमग्न हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 19 स्कूल, 8 अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत की कार्रवाई
    Next Article
    फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment