Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान किया, VIDEO:वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस लगाया; महिला थाने पहुंची

    17 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में वह यमुना किनारे पिंडदान करने के बाद घाट पर नहाते दिखाई दे रहा है। उसने पत्नी की तस्वीर के साथ 'स्वर्गीय' भी लिखवाया था। जब महिला ने अपना पिंडदान वाला वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह थाना लाइनपार पहुंची। पति समेत ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस में सभी के खिलाफ शिकायत दी। पिंडदान की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला दीपा स्वर्णकार मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि साल 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद के नगला विष्णु के रहने वाले जितेंद्र प्रकाश से लव मैरिज की थी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं। दीपा का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ननद और देवर दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 30 जुलाई, 2026 को भी ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। जान का खतरा महसूस होने पर वह कमरे में छिप गईं। किसी तरह अपनी जान बचाई। पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। वॉट्सएप स्टेटस पर पिंडदान का वीडियो लगाया शिकायत के अनुसार, 2 अगस्त को उसके पति ने उसका जीते जी पिंडदान कर दिया। इसका वीडियो उसने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगाया। विरोध करने पर पति ने कहा कि वह उसके लिए मर चुकी है। अब उसके साथ नहीं रहेगा। दीपा ने बताया- उन्होंने पुलिस से पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इंस्पेक्टर रमित कुमार आर्य ने बताया- महिला का पति शराबी है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने पत्नी का पिंडदान कर दिया। पति अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें ‘मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे’, 'पत्नी को लाश छूने मत देना...' लिखकर बॉडी बिल्डर ने सहारनपुर में गोली मारकर जान दी यूपी के सहारनपुर में 52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार शाम 7 बजे घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद प्रिया-पुष्पेंद्र से Gen-Z साध रहे अखिलेश:पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली; बागी IAS ने बनाई टीम
    Next Article
    महिला डॉक्टर ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी:गाजियाबाद में 18 महीने पहले पति से हुआ था तलाक, पिता बोले- डिप्रेशन में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment