Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला डॉक्टर ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी:गाजियाबाद में 18 महीने पहले पति से हुआ था तलाक, पिता बोले- डिप्रेशन में थी

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रविवार शाम करीब 7 बजे महिला डॉक्टर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला का करीब 18 महीने पहले पति से तलाक हुआ था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना थाना नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन की है। डेढ़ साल महीने पहले हुआ था तलाक डॉ. हमीका अग्रवाल (40) राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले रहती थीं। वह पेशे से मनोचिकित्सक (साइकेट्रिस्ट) थीं। लोगों की काउंसलिंग करती थीं। उनका गाजियाबाद बस स्टैंड के पास क्लिनिक था। उनके पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं, जो राजनगर एक्सटेंशन की एक अलग सोसाइटी में रहते हैं। डॉ. आर. चंद्रा ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम में 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सोसाइटी के एक युवक ने अपनी कार से उसे तुरंत यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ. हमीका अग्रवाल अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके माता-पिता दूसरी जगह रहते हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान किया, VIDEO:वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस लगाया; महिला थाने पहुंची
    Next Article
    बुलंदशहर के 2-BJP नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला किया:एक भाग निकला; सांसद बोले- चाकू लेकर मेरी हत्या करने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment