Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी:दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे, स्टेरलाइजेशन रूम में हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार दोपहर एक हादसा हुआ। स्टेरलाइजेशन रूम में ऑटोक्लेव मशीन खोलते समय अचानक तेज गर्म भाप निकलने से दो पैरामेडिकल छात्र और एक स्टाफ नर्स झुलस गए। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे स्टेरलाइजेशन रूम में हुई। ऑटोक्लेव मशीन का ढक्कन खोलते समय मशीन से अचानक तेज दबाव के साथ गर्म भाप बाहर निकली। इसकी चपेट में आने से सेकेंड ईयर के पैरामेडिकल छात्र कृष वर्मा और पुष्पेंद्र सिंह तथा स्टाफ नर्स मानसी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। डॉ. नवीन जैन सहित चिकित्सकों की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। ऑटोक्लेव मशीन का उपयोग मेडिकल उपकरणों को जीवाणु रहित (स्टेरलाइज) करने के लिए किया जाता है। इसमें उच्च तापमान और दबाव का प्रयोग होता है, जिसके कारण इसके संचालन में विशेष सावधानी और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह माना जा रहा है कि मशीन का ढक्कन पूरी तरह ठंडा होने या दबाव मुक्त हुए बिना ही खोल दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। इस हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्टेरलाइजेशन यूनिट की तकनीकी जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से ऑटो 3 बार पलटा, VIDEO:बिजनौर में लड़का 40 फीट घिसटा, फिर उठकर भागा; एक की मौत
    Next Article
    ई-रिक्शा चालकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात:रूट छोटे होने और पुलिस कार्रवाई से परेशानी पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment