Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही 112 पुलिस को जोन में प्रथम स्थान मिला:रिस्पांस टाइम रैंकिंग में प्रदेश में छठवां स्थान भी हासिल किया

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही 112 पुलिस ने जनवरी 2026 की रिस्पांस टाइम रैंकिंग में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपदीय यूपी 112 को जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि प्रदेश स्तर पर इसे छठवां स्थान मिला है। पुलिस सहायता मात्र 4 मिनट 39 सेकंड में पीड़ितों तक पहुंच रही है। यह लगातार दूसरा महीना है जब भदोही पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) ने जोन स्तर की रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। यह उपलब्धि यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण और मदद के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक भदोही, श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, भदोही यूपी 112 पुलिस टीम को सूचनाओं/शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों/कॉलरों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में टीम लगातार रिस्पांस टाइम को बेहतर कर रही है। मात्र 04 मिनट 39 सेकंड के औसत रिस्पांस टाइम के साथ, पीड़ितों को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक भदोही ने इस रिस्पांस टाइम को और भी बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। भदोही पुलिस पीड़ितों को अल्पसमय में बेहतर सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति (जैसे अपराध, दुर्घटना, चोरी, मारपीट, महिला सुरक्षा) में बिना देर किए 112 डायल करें, ताकि त्वरित सहायता प्राप्त हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या:साल भर पहले पागल महिला को लेकर आया था, हिरासत में महिला
    Next Article
    ललितपुर स्टेशन पर पांच दिन से एस्केलेटर खराब:बुजुर्ग और सूटकेस वाले यात्रियों को हो रही परेशानी, चढ़नी पड़ रहीं 48 सीढ़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment