Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नो-एंट्री में ट्रैफिक पुलिस की वसूली:वायरल वीडियो आने के बाद तीन यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ट्रैफिक पुलिस का वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही और कथित रूप से सुविधा शुल्क वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि नो-एंट्री में प्रवेश देने के बदले वाहनों से प्राइवेट व्यक्ति के जरिए अवैध वसूली की जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद तीन लोगों को निलंबित किया गया है। वायरल वीडियो जवाहर पुल का बताया गया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के साथ एक प्राइवेट युवक भी नजर आ रहा है, जो वाहन चालक से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तीन यातायात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लंबित किए गए कर्मियों में एक उपनिरीक्षक (टीएसआई), एक मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा दो होमगार्ड कर्मियों के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच अपर पुलिस उपायुक्त यातायात हिमांशु गौरव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था पर नहीं ध्यान शहर इन दिनों भयंकर जाम से जूझ रहा है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर के मार्गों पर जाम रहता है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम से निजात दिलाने के बजाए चौराहों पर बाहर के नंबर की गाड़ी, लोडिंग वाहन और कर्मिशियल वाहन को पकडे़ में व्यस्त रहती है। ऑटो चालक भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सामने मनमानी करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या:मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी, बोला-जिंदा हूं भाई को आने दो
    Next Article
    सुल्तानपुर में वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या:साल भर पहले पागल महिला को लेकर आया था, हिरासत में महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment