Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के 40 गांवों में बाढ़, सड़क पर सोए लोग:महिलाएं रोते हुए बोलीं- जिंदगीभर की कमाई बर्बाद; आज 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में नदियां गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दर्जनों गांव टापू बन गए हैं। लोग अपने गांवों और घरों को छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। रात के वक्त सड़कों पर ही सोने को मजबूर हैं। फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। कटान की जद में आए बाकी मकानों को लोग खुद ही तोड़ रहे हैं, ताकि ईंट-सरिया जैसे सामानों को बचा सके और हालात सुधरने के बाद फिर से घर बनाने में उनका इस्तेमाल कर सकें। मकान टूटते देख महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। बिलखते हुए कहा कि पाई-पाई जोड़कर घर बनाया, लेकिन बाढ़ ने जिंदगीभर की कमाई बर्बाद कर दी। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट का परिक्रमा मार्ग डूब गया है। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा कर रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किमी. दूर गंगा के ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई है। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इधर, सोमवार तड़के वाराणसी और सहारनपुर में बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और महोबा में भारी बारिश हो सकती है। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 20% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 423.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 337.7 मिमी. ही बारिश हुई है। हालांकि, राज्य के सभी जिलों का हाल एक जैसा नहीं है। संभल में सामान्य से लगभग 70% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि भदोही में सूखे जैसे हालात हैं। बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय फिर महासचिव की रेस में:विहिप ने क्लीनचिट दी, अयोध्या के संतों ने निर्दोष बताया; रोज महंतों से मिल रहे
    Next Article
    अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR:प्रयागराज और प्रतापगढ़ में टोल बैरियर तोड़े, धमकाया; कुचलने का प्रयास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment