Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला:रीता शास्त्री बोलीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने वाली एकमात्र पार्टी

    18 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस प्रशिक्षण कार्यशाला को तीन सत्रों के माध्यम से संपन्न किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र को भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है। संगठन में नए दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नवीन कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की रीति-नीति को समझते हैं। रीता शास्त्री ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते हैं। भाजपा किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं, बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं की नींव पर खड़ा एक राजनीतिक दल है। द्वितीय सत्र में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने विषय रखा। उन्होंने बताया कि जनपद के अधिकांश मंडल गठित हो चुके हैं और इन सभी मंडलों में मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित है। ये प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य आयोजित होंगे। शिव महेश दुबे ने जोर दिया कि प्रशिक्षण ही संगठन की ऊर्जा है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। मंडलों के प्रशिक्षण के बाद जिले स्तर पर भी प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व जल्द ही स्वीकृति देगा। अंतिम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा आज शिखर पर है तो इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम है। भाजपा संगठन के माध्यम से ऐसे नेतृत्व का निर्माण करती है जो राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए आगे बढ़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन की चपेट में आने से नीचे गिरा युवक:कानपुर देहात में युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी
    Next Article
    हरदोई में नाले में मिला युवक का शव:परिवार में कोई सदस्य जीवित नहीं, मां-पिता और भाई की हो चुकी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment