Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में नाले में मिला युवक का शव:परिवार में कोई सदस्य जीवित नहीं, मां-पिता और भाई की हो चुकी मौत

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के गोपार गांव में मंगलवार को एक युवक का शव नाले में मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त की। मृतक की पहचान गोपार गांव निवासी मिथिलेश पासी उर्फ घूरा (पुत्र मूलचन्द्र) के रूप में हुई है। शिनाख्त के दौरान यह सामने आया कि मिथिलेश के परिवार में अब कोई सदस्य जीवित नहीं है। उसके माता-पिता और भाई का निधन पहले ही हो चुका था। मिथिलेश अविवाहित था और घर में अकेला रहता था। पुलिस के घटनास्थल निरीक्षण में पता चला कि शव गांव के 'खुशी मैरिज हॉल' के बगल में स्थित नाले में पड़ा था। युवक की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। बघौली थाना पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला:रीता शास्त्री बोलीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने वाली एकमात्र पार्टी
    Next Article
    रामपुर मनिहारान में रेलवे ओवरब्रिज पर मजदूर की मौत:क्रेन का हिस्सा टूटकर गिरने से हुआ था गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment