Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बूंदाबांदी के बाद झमाझम बारिश:टेंपरेचर गिरा, धान की फसल को फायदा, सब्जी को हो सकता है नुकसान

    19 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद, दोपहर 1 बजे फतेहगढ़ में तेज बारिश हुई, जो 2 बजे तक फर्रुखाबाद शहर में भी पहुंच गई। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार शाम को भी तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद से प्रतिदिन बारिश दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी दोपहर बाद बारिश हुई थी, जिससे मौसम में ठंडक आई थी। गुरुवार को भी सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में बाइक सवार और राहगीर भीगते नजर आए। कई लोगों ने बारिश से बचने के लिए दुकानों और फुटपाथ के किनारे शरण ली। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही इस बारिश को किसानों ने धान की फसल के लिए लाभदायक बताया है। हालांकि, उनका कहना है कि यह सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 9 अगस्त को योगासन प्रतियोगिता:300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    Next Article
    नकली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी की जमानत खारिज:लखनऊ कोर्ट ने कहा- जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ गंभीर, जांच अभी बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment